मुंगेली 22 जनवरी 2022// प्रदेश के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री श्री गुरू रूद्र कुमार गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को सुबह 09 बजे जिला मुख्यालय स्थित डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में मुख्य अतिथि की आसंदी से राष्ट्रीय ध्वज फहरायेंगे। जिला कलेक्टोरेट से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रातः 8.59 बजे मुख्य अतिथि का आगमन होगा और प्रातः 09 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। प्रातः 9.02 बजे राष्ट्रगान होगा। प्रातः 9.05 बजे से मुख्य अतिथि द्वारा मुख्यमंत्री के जनता के नाम प्रेषित संदेश का वाचन, प्रातः 9.20 बजे शहीद परिवारों का सम्मान और प्रातः 09.25 बजे प्रशस्ति पत्र का वितरण किया जाएगा।
संबंधित खबरें
सरस मेला में बिखरेगी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की छटा
छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किए जाएंगे मनमोहक कार्यक्रम पद्मश्री श्री सुरेंद्र दुबे सहित श्री स्वपनिल त्रिवेदी, सुश्री अनुष्का पंडित, श्री धनी दास मानिकपुरी, श्री आदित्य सिन्हा जैसे अनेक कलाकार बिखरेगे रंग कवर्धा, 26 फरवरी 2024। कबीरधाम जिले में पहली बार आयोजित हो रहे सरस मेला में महिला स्व-सहायता समूह द्वारा निर्मित सामग्रियां लोगों […]
विभिन्न पदों की भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित
जांजगीर-चांपा, अगस्त 2022/ कुटुम्ब न्यायालय जांजगीर में हिन्दी स्टेनोग्राफर, सहायक ग्रेड-03 (टायपिस्ट, सेल अमीन, आदेशिक लेखक) वाहन चालक, नृत्य एवं आकस्मिकता निधि (वाटरमैन, स्वीपर, चौकीदार) के पदों पर सीधी भर्ती हेतु आवेदन 25 अगस्त 2022 सायं 05.00 बजे तक आमंत्रित किया गया है। पात्र अभ्यर्थी जिला न्यायालय जांजगीर के वेबसाईट https://districts.ecourts.gov.in/janjgir मे जाकर उक्त पदों की संख्या, […]
अवकाश दिवस में खुले रहेंगे प्रदेश के पंजीयन कार्यालय
रायपुर 27 मार्च/ राज्य के सभी पंजीयन कार्यालयों में कम्प्यूटरीकृत एन.जी.डी.आर.एस. प्रणाली से पंजीयन कार्य हो रहा है। इस वित्तीय वर्ष में मार्च माह के अंतिम सप्ताह में दिनांक 29 से 31 मार्च तक शासकीय अवकाश है। किन्तु अचल संपत्ति के खरीदी बिक्री से संबंधित दस्तावेजों के पंजीयन के लिए पक्षकारों को असुविधा का सामना […]