छत्तीसगढ़

कलेक्टर ने आगंनबाड़ी,स्कूल सहित धान खरीदी केंद्रों का लिया जायजा

बलौदाबाजार,3 फरवरी 2022/कलेक्टर डोमन सिंह ने आज भाटापारा विकासखंड के अंर्तगत विभिन्न गावों में पहुँचकर आगंनबाड़ी, स्कूल सहित धान खरीदी केंद्रों का जायजा लिया। उन्होंने ग्राम पंचायत करहीबाजार में आंगनबाड़ी केंद्र एवं धान खरीदी केंद्र तथा लच्छनपुर के प्राथमिक एवं मिडिल स्कूल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र में रेडी टू इट, उपस्थिति एवं भोजन की गुणवत्ता को देखा। इस दौरान आंगनबाड़ी में उपस्थित हितग्राहियों से भी बातचीत कर जायजा लिया। उन्होंने एनिमिक महिलाओं के भोजन के बारे में जानकारी हासिल किया तो उपस्थित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सिद्धबाई निषाद ने बताया कि 6 लोगो का चिन्हाकित किया गया है। उन्हें कल गरम भोजन मुहैया कराया जाएगा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता द्वारा नल कनेक्शन नही होने की जानकारी दी गयी जिस पर कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल नल लगाने के निर्देश दिए गए है। उसी तरह धान खरीदी केंद्र में किसानों से मुलाकात कर खरीदी के संबंध में जानकारी प्राप्त किया। जिसमें उठाव नही होने की शिकायत की गई। कलेक्टर ने तत्काल डीएमओ को इस संबंध में निर्देश देकर 2 दिन के भीतर ही उठाव करने कहा गया। यहां लगभग सभी किसानों का धान खरीद लिया गया। इसी तरह ग्राम लच्छनपुर के प्राथमिक स्कूल एवं मिडिल स्कूल में  पहुँचकर मिड डे मिल की गुणवत्ता को देखा।साथ ही बच्चों से पढ़ाई के सम्बंध में जानकारी हासिल किया। उपस्थित शिक्षकों ने बताया कि यहां बाढ़ का पानी स्कूल में घुस जाता है। अतः एक नदी किनारे तटबंध बन जाता तो ग्राम वासियों को भी इसका लाभ मिलता। इस पर कलेक्टर ने जलसंसाधन विभाग,जनपद पंचायत के अधिकारियों को कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए है।
*मौके पर जानकारी बोर्ड अपडेट नही मिला कलेक्टर ने जतायी कड़ी नाराजगी*निरीक्षण के दौरान स्कूलों के जानकारी बोर्ड में नेताओं सहित प्रशासनिक अधिकारियों के नाम अपडेट नही मिले। जिस पर कलेक्टर डोमन सिंह ने कड़ी नाराजगी जतायी। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी को कहा कि जिले के सभी स्कूलों में इस तरह की जानकारी बोर्ड अपडेट्स होना चाहिए। मुख्यमंत्री के नामों से लेकर शिक्षकों के नाम दर्ज  होना चाहिए। यह हमारी नैतिक दायित्व है। निरीक्षण के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी सी एस ध्रुव एवं डिप्टी कलेक्टर आशीष कर्मा भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *