छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री ने जनता के उत्साह को देखते हुए विकास प्रदर्शनी को 6 फरवरी तक बढ़ाया

रायपुर, फरवरी 2022

 छत्तीसगढ़ सरकार की तीन वर्ष की उपलब्धियों पर आधारित विकास प्रदर्शनी के प्रति जनता के उत्साह को देखते हुए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के निर्देशानुसार इसके आयोजन की अवधि को बढ़ाकर 6 फरवरी तक कर दिया गया है। साईंस कॉलेज में चल रही विकास प्रदर्शनी में संस्कृति विभाग द्वारा 5 एवं 6 फरवरी को शाम में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। विकास प्रदर्शनी देखने हजारों की संख्या में रोजाना आ रहे लोगों को 5 एवं 6 फरवरी को सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने और सुनने को मिलेगा। दोनों दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम संध्या 6.30 बजे से शुरू होंगे और रात्रि 9.30 बजे तक चलेंगे। 
    संस्कृति विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार 5 फरवरी को संध्या 6.30 बजे से जाकिर हुसैन कोरबा द्वारा आरकेस्ट्रा की प्रस्तुति दी जाएंगी। इसके पश्चात रात्रि 8 बजे से राजेश साहू राजनांदगांव के निर्देशन में लोक प्रयाग लोकमंच द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। इसी तरह 6 फरवरी को घनश्याम महानंद रायपुर के निर्देशन में फोक फ्यूजन बैंड की प्रस्तुति के बाद किशोर साहू के निर्देशन में कारी बदरिया लोकमंच गुरुर द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जाएंगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *