बलौदाबाजार,19 फरवरी 2022/ कलेक्टर डोमन सिंह के निर्देश पर आज जिलें के सभी शासकीय कार्यालयों में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान सँयुक्त जिला कार्यालय में आज अपर कलेक्टर राजेंद्र गुप्ता समेत सभी जिला अधिकारियों ने अपने अपने कक्ष की सफाई की। इसके साथ ही सभी विभागों के कर्मचारियों ने अपने कार्यालय के अलावा परिसर की भी सफाई की है। इसी तरह जिला मुख्यालय,विकासखंड मुख्यालयो स्थित अन्य शासकीय कार्यालयों में भी सफाई अभियान चलाया गया एवं उस सभी का फोटो,वीडियो एक विशेष ग्रुप के माध्यम से शेयर किया गया।गौरतलब है कि कलेक्टर ने प्रत्येक दूसरे एवं तीसरे शनिवार को विशेष सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए है। साथ ही सफाई के पश्चात सँयुक्त एवं डिप्टी कलेक्टर के टीम द्वारा सफाई का निरीक्षण कर मूल्यांकन किया जाता है। जिसमे उत्कृष्ट प्रदर्शन पर उक्त विभाग कार्यालय को समय सीमा के बैठक में कलेक्टर द्वारा पुरूस्कृत किया जाता है। पिछले सप्ताह की सफाई में जिला कोषालय ने बाजी मारी थी।
संबंधित खबरें
छत्तीसगढ़ झेरिया यादव समाज के सामाजिक और युवक-युवती परिचय सम्मेलन में पहुंचे उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा
08 नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देकर उनके खुशहाल दाम्पत्य जीवन के लिए शुभकामनाएं दी समाज की आवश्यकताओं को पूरा करने का दिलाया भरोसा उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि हमारी सरकार जनकल्याणकारी कार्याे को पूरा करने तथा मोदी की गारंटी एवं विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने प्रतिबद्ध है। उन्होंने समाज द्वारा निर्मित […]
मेहता प्वाइंट के विश्राम गृह का संचालन करेंगी समूह की महिलाएं
अम्बिकापुर, अक्टूबर 2022/ मैनपाट के ग्राम पंचायत केसरा में स्थित मेहता प्वाइंट के विश्राम गृह का संचालन तथा परिसर स्थित सभी आस्तियों को 3 वर्ष के लिए लीज पर महिला स्वयं सहायता समूहों को दिया जाएगा इसके लिए 28 अक्टूबर 2022 तक जनपद कार्यालय मैनपाट में आवेदन आमंत्रित किया गया है। अधिक जानकारी के लिए […]
यात्री प्रतीक्षालय बरसात और तेज गर्मी में यात्रियों को देगी राहत: मंत्री श्री गुरु रुद्र कुमार
दुर्ग, अगस्त 2022/ आज अहिवारा विधानसभा के विधायक एवं छत्तीसगढ़ शासन कैबिनेट मंत्री श्री गुरु रूद्र कुमार ने नगर पालिका परिषद अहिवारा के वार्ड क्रमांक 11 में यात्री प्रतिक्षालय का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यात्री प्रतीक्षालय का निर्माण काफी सुंदर तरीके से कराया गया है। इसका निर्माण ऐसे स्थान पर करवाया […]