रायपुर, मार्च 2022/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज शाम यहां विधानसभा परिसर स्थित कार्यालय कक्ष में वरिष्ठ विधायक और पूर्व मंत्री श्री धनेंद्र साहू द्वारा छत्तीसगढ़ विधानसभा में दिए गए वक्तव्यों पर आधारित ‘सदन में धनेंद्र साहू‘ किताब का विमोचन किया। श्री धनेंद्र साहू ने मुख्यमंत्री श्री बघेल को बताया कि इस किताब में उनके द्वारा छत्तीसगढ़ विधानसभा में वर्ष 2014 से 2018 तक किसानों की विभिन्न समस्याओं एवं अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चाओं का संकलन किया गया है। किताब के सम्पादक श्री गोविंद पटेल हैं तथा प्रकाशन श्री प्रवीण साहू द्वारा किया गया है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने श्री धनेंद्र साहू को पुस्तक के प्रकाशन पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर संसदीय सचिव श्री विनोद सेवनलाल चंद्राकर, श्री गोविंद पटेल सहित, श्री सोमेश्वर सिंह ठाकुर सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
संबंधित खबरें
गृह मंत्री के मुख्य आतिथ्य में होगा योग दिवस का कार्यक्रम
दुर्ग , जून 2022/प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी आठवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन दिनांक 21 जून को जिला प्रशासन की ओर से किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू होंगे। जिले में वृहद रूप से इसे आयोजित किये जाने हेतु दुर्ग कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे द्वारा योग […]
सहायक आयुक्त ने केन्द्रीय क्षेत्रीय राष्ट्रीय विदेशी छात्रवृत्ति योजना की दी जानकारी
अम्बिकापुर 31 मई 2023/ आदिवासी विकास सहायक आयुक्त ने बताया है कि भारत सरकार, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय नई दिल्ली द्वारा केन्द्रीय क्षेत्रीय राष्ट्रीय विदेशी छात्रवृत्ति योजना लागू की गई है।उन्होंने बताया कि अनुसूचित वर्ग, विमुक्त और अर्द्ध घमन्तु जनजातियां, भूमिहीन खेतीहर मजदूरों और पारंपरिक कारीगर श्रेणी के कम आय वाले विद्यार्थियों के लिए […]
26 जनवरी को नई दिल्ली के राजपथ पर प्रदर्शित झांकियों में से चुन सकते हैं अपनी मनपसंद झांकी
ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन एवं चयन की सुविधा छत्तीसगढ़ की गोधन न्याय योजना की छटा दिखेगी राजपथ पर रायपुर, 23 जनवरी 2022/ 26 जनवरी को नई दिल्ली के राजपथ पर मुख्य समारोह में देश के विभिन्न राज्यों की प्रदर्शित झांकियों में से लोग अपनी मन पसंद की झांकी का चयन कर सकते हैं। लोगों को पहली बार […]