जांजगीर-चाम्पा, अप्रैल, 2022/ राज्य शासन द्वारा प्रदेश में नवीन योजना “कौशल्या मातृत्व योजना” का क्रियान्वयन 01 जनवरी 2022 से प्रारंभ किये जाने का निर्णय लिया गया है। कौशल्या मातृत्व योजना का मुख्य उद्देश्य सामाजिक आर्थिक जनगणना में पात्र महिला हितग्राही की द्वितीय संतान बालिका के जन्म पर सहायता राशि प्रदान करना ताकि महिलाएं बच्चे के जन्म के बाद पर्याप्त विश्राम कर सके, माताएं स्वयं एवं बालिका के उत्तम स्वास्थ्य हेतु पर्याप्त ध्यान दे सके, बालिका भ्रूण हत्या रोकने और बालिकाओं के जन्म में प्रति सकारात्मक सोच विकसित करना। गर्भावस्था, सुरक्षित प्रसव और स्तनपान की अवधि के दौरान उपयुक्त पद्वतियों देखरेख एवं सेवाओं के उपयोग को बढ़ावा देना है। योजनांतर्गत पात्र लाभार्थी महिला को निम्नानुसार शर्तें पूरी करने पर एकमुश्त कुल पांच हजार रूपये की राशि का लाभ दिया जाएगा। गर्भावस्था के दौरान कम से कम एक बार प्रसव पूर्व जाँच कराई हो। बच्चे का जन्म का पंजीकरण कराया गया हो। योजना के संबंध में विस्तृत दिशा निर्देश आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, पर्यवेक्षक, परियोजना अधिकारी से संपर्क कर जानकारी प्राप्त कर सकते है।
संबंधित खबरें
छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक का आयोजन 6 अक्टूबर से
मितान क्लब से लेकर राज्य स्तर तक विभिन्न छह स्तरों में होंगे आयोजन, प्रत्येक स्तर के लिए होगा आयोजन समितियों का गठन दलीय एवं एकल श्रेणी में 14 तरह के पारम्परिक खेल शामिल गिल्ली डंडा, पिट्टूल, लंगड़ी दौड़, बांटी (कंचा), बिल्लस, फुगड़ी, गेड़ी दौड़, भंवरा की प्रतियोगिता बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक तीन आयु वर्ग […]
जल जीवन मिशन के कार्यों समय सीमा और गुणवत्ता सुनिश्चित करें- कलेक्टर,
जांजगीर चांपा,26 अप्रैल,2022/ कलेक्टर एवं जिला जल एवं स्वच्छता मिशन के अध्यक्ष श्री जितेन्द्र कुमार शुक्ला ने कहा कि जल जीवन मिशन के स्वीकृत कार्यों की गुणवत्ता और समय सीमा का गंभीरता से पालन सुनिश्चित किया जाए। कलेक्टर की अध्यक्षता में आज कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में समिति की वित्तीय वर्ष 2022-23 की प्रथम बैठक कलेक्टर […]
जांजगीर जहरीली गैस हादसे में मृतकों के परिजनों को विष्णु सरकार ने की 5-5 लाख रुपए देने की घोषणासीएम साय ने कहा – हमारी सरकार हर संभव मदद के लिए तत्पर
*रायपुर 5 जुलाई 2024/ जांजगीर-चांपा के बिर्रा थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम किकिरदा में 5 लोगों की दम घुटने से हुई मौत के मामले में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मृतक के परिजनों को पांच – पांच लाख रुपए आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने अपने X हैंडल पर इसकी जानकारी […]