रायपुर, मई 2022/ महिला एवं बाल विकास विभाग के संचालनालय द्वारा 04 मई को खुली सीधी भर्ती द्वारा चयनित 96 और परिसीमित सीधी भर्ती से चयनित 81 अभ्यर्थियों को तृतीय श्रेणी कार्यपालिक अराजपत्रित सेवा में पर्यवेक्षक के पद पर वेतनमान 5200-20200 ग्रेड पे 2400(वेतन लेवल 6) में नियुक्ति प्रदान करते हुए पदास्थापना आदेश जारी कर दिया गया है। नियुक्त पर्यवेक्षकों को नियुक्ति आदेश जारी होने के 15 दिवस के भीतर संबंधित बाल विकास परियोजना कार्यालय में कार्यभार ग्रहण करना होगा। पदस्थापना आदेश महिला एवं बाल विकास विभाग की वेबसाईट http://www.cgwcd.gov.in/recruitment पर देखा जा सकता है। उल्लेखनीय है कि महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मंडल के माध्यम से पर्यवेक्षक के 200 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए चयन परीक्षा आयोजित की गई थी।
संबंधित खबरें
टॉप नक्सल कमांडर हिड़मा के गांव पूवर्ती के लोगों का भी दिल जीता जवानों ने
हेल्थ कैंप आयोजित किया, स्वास्थ्य लाभ लेने पहुंची हिड़मा और देवा की माँ भी मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की सरकार पंचतत्वों विकास, विश्वास, सुरक्षा, न्याय और सेवा पर कर रही काम रायपुर, 19 फरवरी, 2024-जगरगुंडा थाने के पूवर्ती तथा इसके निकटवर्ती गांवों को दंडकारण्य में माओवादियों की सबसे सुरक्षित पनाहगार कहा जाता था। पूवर्ती […]
प्रशासनिक टीम द्वारा 765 बोरी अवैध धान जब्त बिचौलियों पर कार्रवाई का दौर जारी
अम्बिकापुर 14 जनवरी 2022/ जिले में अवैध धान खपाने वाले बिचौलियों एवं अवैध धान भण्डारण पर प्रशासन की तेज कार्यवाही का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में शुक्रवार को प्रशासनिक टीम के द्वारा दूरस्थ गाँव के दुकानों तथा धान उपार्जन केन्द्रों के निरीक्षण के दौरान 765 बोरी धान जब्त किया गया। अम्बिकापुर एसडीएम श्री […]