रायपुर, 08 मई 2022/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज अपने भेंट-मुलाकात अभियान के पांचवें दिन प्रेमनगर विधानसभा के ग्राम नवापाराकला पहुंचे। उन्होंने नवापाराकला उप स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण कर अस्पताल में उपलब्ध चिकित्सकीय सुविधाओं, वार्ड में सफाई एवं उपकरणों का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य केंद्र के अधिकारियों से केंद्र में उपलब्ध दवाइओं के बारे में भी जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से केन्द्र में होने वाले संस्थागत प्रसव की संख्या, ओपीडी रजिस्टर एवं मरीजों के इलाज के लिए बनने वाली पर्ची की भी जानकारी ली। इस अवसर पर प्रेमनगर विधायक श्री खेलसाय सिंह एवं मुख्यमंत्री के सचिव डॉ. एस. भारतीदासन भी उपस्थित थे।
संबंधित खबरें
छत्तीसगढ़ का विकास वैभव देख कर गौरवान्वित हो रहे आम नागरिक
रायपुर,सांसद श्री राहुल गांधी के छत्तीसगढ़ आगमन के अवसर पर रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में लगाई गई विकास प्रदर्शनी को आम लोगों के लिए 4 और 5 फरवरी को भी जारी रखा गया है। यहां जनसंपर्क विभाग द्वारा लगाई गई फोटो प्रदर्शनी में छत्तीसगढ़ मॉडल को देखने भीड़ उमड़ रही है। स्कूली बच्चे, युवा, […]
सोशल मीडिया में कलेक्ट्रेट का पुराना वीडियो वायरल
कलेक्टर श्री ध्रुव ने किया अफवाहों पर भरोसा न करने की अपील सुकमा ,30 मार्च 2025 /SMS/- सोशल मीडिया पर कलेक्टोरेट कार्यालय सुकमा का एक पुराना वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जो 22 मार्च 2022 का बताया जा रहा है। यह वीडियो उस समय का है जब बीस सूत्रीय माँगों को लेकर सर्व […]
कर्मचारियों के लिए आयोजित दूसरे जनदर्शन में पहुंचे 38 फरियादी
कलेक्टर ने सभी की समस्याओं को सुना, अधिकारियों को जल्द निराकरण के दिए निर्देश जनदर्शन के लिए कर्मचारियों ने जताया आभार बिलासपुर, दिसंबर 2024/sns/कलेक्टर श्री अवनीश शरण ने आज कर्मचारियों के लिए आयोजित दूसरी जनदर्शन में बड़ी संख्या में अपनी फरियाद लेकर पहुंचे कर्मचारियों की समस्याओं को इत्मीनान से सुना। कर्मचारियों ने कलेक्टर से मिलकर […]