मुंगेली 10 मई 2022// कलेक्टर डाॅ. गौरव कुमार सिंह ने आज जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में जिला कर्मचारी संगठन परामर्शदात्री समिति की बैठक ली। जिला संगठन परामर्शदात्री समिति के पदाधिकारियों ने बैठक आयोजित करने पर कलेक्टर डाॅ. सिंह को अपनी बधाई दी। इस अवसर पर कलेक्टर डाॅ. सिंह ने प्रत्येक संगठन के पदाधिकारियों से परिचय प्राप्त किया। तत्पश्चात् कलेक्टर डाॅ. सिंह ने जिला स्तरीय अधिकारियों की उपस्थिति में मान्यता प्राप्त प्रत्येक संगठन के पदाधिकारियों से उनकी मांगों और समस्याओं के संबंध में विस्तारपूर्वक चर्चा की तथा उनके समस्याओं को समय सीमा पर निराकरण करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। इस दौरान कलेक्टर डाॅ. सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का आगामी माह जिले का प्रवास संभावित है। इसे देखते हुए उन्होंने सभी संगठन के पदाधिकारियों को अपने कर्तव्यों का निर्वहन गंभीरता से करने के निर्देश दिए। इसी तारतम्य में उन्होंने कार्यालयों की साफ-सफाई पर भी चर्चा की और कार्यालयों को स्वच्छ और साफ रखने की बात कही। इस अवसर पर एडीएम श्री तीर्थराज अग्रवाल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री डी. एस. राजपूत, संयुक्त कलेक्टर द्वय श्री नवीन भगत एवं श्रीमती नम्रता आनंद डोंगरे, छत्तीसगढ़ प्रदेश राजपत्रित अधिकारी संघ मुंगेली के अध्यक्ष डाॅ. आई. पी. यादव, छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ जिला मुंगेली के अध्यक्ष श्री अवधेश शुक्ला, छत्तीसगढ़ लिपिक वर्गीय कर्मचारी संघ जिला मुंगेली केे अध्यक्ष श्री संतोष मिश्रा, छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ जिला मुंगेली के अध्यक्ष श्री नारायण भास्कर, छत्तीसगढ़ लघु वेतन कर्मचारी संघ जिला मुंगेली के अध्यक्ष श्री कामता प्रसाद साहू, छत्तीसगढ़ राजस्व पटवारी संघ जिला मुंगेली के अध्यक्ष श्री तकलीफ आरिफ मोहम्मद, छत्तीसगढ़ व्याख्याता संघ जिला मुंगेली के अध्यक्ष श्री व्ही. डी. वैष्णव, छत्तीसगढ़ शिक्षक कांग्रेस संघ जिला मुंगेली के अध्यक्ष श्री ए. आर. बंजारे सहित अनेक जिला कर्मचारी संगठन के पदाधिकारी उपस्थित थे।
![](https://www.statenewsservice.in/wp-content/uploads/2022/05/08-1-1210x642.jpg)