बलौदाबाजार, मई 2022/ प्रदेेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 21 मई को राजीव गांधी किसान न्याय योजना के अंतर्गत प्रदेश के किसानों को खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 के लिए प्रथम किश्त की राशि का अंतरण करेंगे। इसके साथ ही राजीव गांधी ग्रामीण कृषि मजदूर न्याय योजना एवं गौधन न्याय योजना के लाभांवित हितग्राहियों को भी राशि का अंतरण करेंगे। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ नागरिक खाद्य आपूर्ति निगम अध्यक्ष राम गोपाल अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य में जिला मुख्यालय स्थित नगर भवन में प्रातः11 बजे से जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।मुख्यमंत्री श्री बघेल जिला स्तरीय कार्यक्रम को वर्चुअल माध्यम से संबोधित करेंगे और किसानों के खातों में प्रथम किश्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस दौरान जिले के मुख्य अतिथि,जनप्रतिनिधि और हितग्राही सीधे वर्चुअल (वीडियो कान्फ्रेंसिंग) के माध्यम से जुड़ेंगे। कार्यक्रम के उपरांत छत्तीसगढ़ नागरिक खाद्य आपूर्ति निगम अध्यक्ष राम गोपाल अग्रवाल सर्किट हाउस में मीडिया प्रतिनिधियों से रूबरू होंगे। कलेक्टर डोमन सिंह ने 21 मई को नगर भवन बलौदाबाजार में आयोजित होेने वाले कार्यक्रम के लिए सभी आवश्यक तैयारियां एवं व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए हैं।
संबंधित खबरें
पशु चिकित्सक विहीन क्षेत्र के किसानों को उनके पशुओं के उपचार के लिए अब ज्यादा दूर जाना नहीं पड़ेगा
मुंगेली 31 जनवरी 2022// पशु चिकित्सक विहीन क्षेत्र के किसानों को उनके पशुओं के उपचार एवं पशुओं के संबंध में जानकारी प्राप्त करने के लिए उन्हें ज्यादा दूर जाना नहीं पडे़गा। अब उन्हें उनके क्षेत्र में ही पशुओं का उपचार और पशुओं संबंध में जानकारी प्राप्त होगी। इस हेतु जिला खनिज संस्थान न्यास की शासी […]
मुख्य न्यायाधीश श्री रमेश सिन्हा ने ‘‘इंडियन लॉ रिपोर्ट्स’’ छत्तीसगढ़ द्विभाषी (अंग्रेजी/हिन्दी) संस्करण का किया विमोचन
पत्रिका का द्विभाषी संस्करण राज्य के विधिक समुदाय के लिए उपयोगी और न्याय वितरण प्रणाली में सहायक साबित होगा रायपुर, 04 मार्च 2024/ मुख्य न्यायाधीश श्री रमेश सिन्हा ने आज शाम छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर के ऑडिटोरियम में ‘‘इंडियन लॉ रिपोर्ट्स’’ छत्तीसगढ़ द्विभाषी (अंग्रेजी/हिन्दी) संस्करण का विमोचन किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर […]