रायपुर, 24 मई 2022/ बस्तर जिले के चित्रकोट विधानसभा के अंतर्गत बड़े किलेपाल ग्राम की रहने वाली अंजना बघेल के पास छः महीने पहले तक रोजगार का कोई साधन नहीं था । अंजना बघेल कुछ नया करने के बारे में सोच रही थी और उन्हें छत्तीसगढ़ शासन की वन धन विकास योजना के बारे में पता चला। अंजना बघेल ने गांव की ही 10 महिलाओं के साथ अपना एक स्व सहायता समूह बनाया और वन धन विकास योजना के अंतर्गत लघु वनोपजों का संग्रहण एवं प्रसंस्करण कर उसे बाजार मूल्य पर बेचने लगी। बीते छः माह के भीतर ही लघु वनोपजों का विक्रय कर अंजना एवं उनकी महिला स्व सहायता समूह को 02 लाख 50 हजार रूपए की आय हो चुकी है। अंजना इस बात से खुश हैं कि वन धन विकास योजना की वजह से उनके जैसे कई बेरोजगारों को नया रोजगार मिला है और न सिर्फ रोजगार मिला है बल्कि आर्थिक स्वावलंबन का दायरा भी बढ़ा है। आज चित्रकोट विधानसभा के बड़े किलेपाल गांव में अंजना बघेल ने अपनी बातों को खुलकर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के सामने रखा और छत्तीसगढ़ के लोगों को रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए अंजना ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद भी दिया।
संबंधित खबरें
मंत्री श्री मोहम्मद अकबर से संबंधित विभागों के वर्ष 2022-23 के लिए करीब 3 हजार करोड़ रूपए की अनुदान मांगे पारित
राज्य में वनों के संरक्षण, संवर्धन तथा उसके विकास पर विशेष जोर देश के 77 प्रतिशत लघु वनोपजों की खरीदी कर छत्तीसगढ़ ने रचा कीर्तिमान परिवहन विभाग द्वारा वर्ष 2021-22 में अब तक 955 करोड़ रूपए का राजस्व अर्जित राज्य में पर्यावरण की गुणवत्ता में सुधार के लिए उच्च तकनीक और बेहतर प्रबंधन को विकसित […]
पेवर ब्लॉक बनाकर महिला समूह ने मजबूत की अपनी राह
रायपुर 16 फरवरी 2022/घरेलू कामों में व्यस्त रहने वाली कई महिलाएं सफलता की नई इबारतें लिख रहीं है। इनमें कोरिया जिले के जनकपुर विकासखण्ड की महिलाएं भी शामिल हैं, जो पेवर ब्लॉक बनाकर अपनी राह मजबूत बना रही है। सुविधा समूह की 12 महिलाओं द्वारा जनकपुर गौठान के आजीविका केन्द्र में डेढ़ माह में ही […]
केन्द्रीय राज्य मंत्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल ने जिले में विकास कार्यो की ली समीक्षा बैठक
आकांक्षी जिला के रूप में चयनित होने पर बीजापुर में विकास की गति हुई तेज शासन के महत्वाकांक्षी योजनाओं का जमीनी स्तर पर बेहतर क्रियान्वयन के दिए निर्देश विपरीत परिस्थितियों के बावजूद अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा किया जा रहा है बेहतर कार्य -श्रीमती अनुप्रिया पटेल बीजापुर दिसंबर 2024/sns/ एक दिवसीय प्रवास पर पहुंचे भारत सरकार के केन्द्रीय […]