राजनांदगांव , जून 2022। सर्वेश्वर दास नगर पालिक निगम उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय राजनांदगांव में रिक्त पदों के लिए चयनित अभ्यर्थियों एवं प्रतीक्षा सूची जारी कर दी गई है। सूची का अवलोकन कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी राजनांदगांव के वेबसाइट www.deorajnandgaon.cg.nic.in पर किया जा सकता है। कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा द्वारा साक्षात्कार के लिए समिति का गठित किया गया था। साक्षात्कार समिति द्वारा वरीयता सूची के अनुसार आवेदकों का साक्षात्कार संपन्न हुआ।
चयनित अभ्यर्थियों की सूची –
व्याख्याता वाणिज्य (अनारक्षित) चयनित – इशरत रहमान, दामिनी भोजल तथा प्रतिक्षा सूची – विधि छाबड़ा, दीपक लहरवानी, तरूणलता डोंगरे, जया गुप्ता। व्याख्याता अंग्रेजी (अनारक्षित) चयनित – अंकिता तिवारी एवं प्रतिक्षा सूची – अपूर्वा बग्गा, पुष्पा आजाद, श्रीमती उपासना साहू, श्रीमती विनिता सोनी, हेमंत कुमार साहू। व्याख्याता अंग्रेजी (अनुसूचित जनजाति) चयनित – देवेन्द्र आजाद, संध्या ठाकुर। प्रधान पाठक प्राथमिक शाला (अनारक्षित) चयनित – डॉली सोनी, अमित यादव, आशिष नागदेवे। शिक्षक गणित (अनारक्षित) चयनित – किरण सिंह, चंदन कुमार वर्मा, हेमंत कुमार साहू तथा प्रतीक्षा सूची – संदीप कुमार गुप्ता, नीरज कौर, योगेन्द्र कुमार साहू। शिक्षक विज्ञान (अन्य पिछड़ा वर्ग) चयनित – मिनेश्वरी जंघेल, शुभम यादव, श्वाती साहू, पार्वती वर्मा, हेमलता वर्मा तथा प्रतीक्षा सूची – शेखर चौधरी, चुड़ामणी साहू, नेहा साहू, गंगा साहू। शिक्षक सामाजिक विज्ञान (अनारक्षित) चयनित – कुमुद सिंह, टीना सोनी, देवेन्द्र आजाद। सहायक शिक्षक कला (अनारक्षित) चयनित – श्वेता शर्मा। सहायक शिक्षक विज्ञान (अनारक्षित) चयनित- प्रियंका सिंद्रामे, नेहा तिवारी, कृष्ण कुमार बंजारे, श्रद्धा देवांगन तथा प्रतीक्षा सूची – किरण सिंह, संध्या सिंह, हेमंत कुमार, शुभम यादव, योगेन्द्र कुमार साहू, चंदन कुमार वर्मा, चुड़ामणी साहू। सहायक शिक्षक विज्ञान (अनुसूचित जाति) चयनित – निलम मेश्राम, सोमदेव कोसरे, तृषा भिवगढ़े, कल्याणी सिन्हा, रितेश कुमार लाउने, खुशबू सोनवानी, अर्चना टेम्भूरकर। सहायक शिक्षक विज्ञान (अन्य पिछड़ा वर्ग ) चयनित – रिया भोयर, सोनल देवांगन, शेखर चौधरी, ईशिता पटेल तथा प्रतीक्षा सूची – हेमंत कुमार, दिव्या देवांगन, शुभम यादव, योगेन्द्र कुमार साहू, ममता सोनी, चंदन कुमार वर्मा, चुडामणी साहू, नेहा साहू, श्वेता राठौर, निलम वर्मा, विनिता सोनी, त्रयम्बक श्रीवास, लता चंद्राकर।
नियुक्ति के संबंध मे फर्जी कॉल से सावधान रहने की अपील-
जिला शिक्षा अधिकारी श्री ठाकुर ने बताया कि रिक्त पदों पर पूरी पारदर्शिता एवं नियमानुसार भर्ती की गई है और प्रतिक्षा सूची से पदों पर भी नियमानुसार भर्ती की जायेगी। उन्होंने आवेदकों को किसी भी प्रकार के मोबाइल से संपर्क अथवा नियुक्ति कराने संबंधी झांसा देकर रूपए की मांग करने वालों से सावधान रहने की अपील की गई है। इस संबंध में सूचना कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी राजनांदगांव में जरूरी दें।