महासमुंद , जून 2022/ कलेक्टर श्री निलेशकुमार क्षीरसागर के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम अंतर्गत बुधवार 15 जून को प्रातः 10ः00 बजे से शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय सम्बद्ध चिकित्सालय महासमुन्द में 0 से 18 वर्ष के विभिन्न श्रेणी के चिन्हांकित बच्चों का निःशुल्क जाॅच एवं उपचार के लिए शिविर का आयोजन किया जाएगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि शिविर में श्री बालाजी हॉस्पिटल रायपुर के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा ईको कार्डियोग्राफी मशीन से जाॅच किया जाएगा। जाॅच उपरांत बच्चों के हृदय रोग से ग्रसित पाए जाने पर उनका निःशुल्क इलाज भी किया जाएगा।अन्य रोग से ग्रसित बच्चों की जाॅच एवं उपचार शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा किया जाएगा। श्री बालाजी हॉस्पिटल रायपुर से शिशु एवं बाल हृदय रोग विशेषज्ञ एवं न्यूरो सर्जन अपनी सेवाएं देंगे। शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय से विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा। जिसमें एम.डी. मेडिसिन, सर्जन, शिशु रोग विशेषज्ञ, हड्डी रोग विशेषज्ञ, नेत्र रोग विशेषज्ञ, नाक, कान, गला रोग विशेषज्ञ, त्वचा रोग विशेषज्ञ, दंत चिकित्सक एवं फिजियोथेरेपिस्ट अपनी सेवाएं देगें। इस शिविर में एनआरसी में भर्ती बच्चों की जाॅच एवं चिरायु दलों द्वारा लाए गए अन्य कुपोषित बच्चों की जाॅच एवं उपचार किया जाएगा।मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. एस.आर. बंजारे ने बताया कि बच्चों को विकासखण्ड स्तर से चिरायु दलों द्वारा वाहनों के माध्यम से चिकित्सा महाविद्यालय लाया जाएगा। बच्चों के भोजन एवं पीने की पानी की व्यवस्था विभाग द्वारा की जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की है कि, चिरायु दल द्वारा चिन्हांकित बच्चों को शिविर में जरूर लाएं।
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री ने बारसूर तहसील कार्यालय बारसूर का निरीक्षण किया।उन्होंने अधिकारियों से राजस्व मामलों की जानकारी ली।
भेंट-मुलाकात: बारसूर मुख्यमंत्री ने बारसूर तहसील कार्यालय बारसूर का निरीक्षण किया।उन्होंने अधिकारियों से राजस्व मामलों की जानकारी ली। उल्लेखनीय है कि हाल तहसील कार्यालय का उद्घाटन वर्चुअल रूप से हाल ही में मुख्यमंत्री श्री बघेल ने 31 मार्च को किया था। तहसील बनने से 31 गांव (15 ग्राम पंचायत) के 25 हज़ार 220 रहवासियों को […]
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज दुर्ग जिले के जामुल नगर पालिका क्षेत्र लगभग 6 करोड़ 91 लाख रूपए की लागत के विभिन्न निर्माण कार्यो का लोकार्पण और भूमिपूजन किया।
रायपुर, 18 नवम्बर 2021/मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज दुर्ग जिले के जामुल नगर पालिका क्षेत्र लगभग 6 करोड़ 91 लाख रूपए की लागत के विभिन्न निर्माण कार्यो का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। उन्होंने लगभग 5 करोड़ रूपए की लागत के कार्यो का लोकार्पण और 1.91 करोड़ रूपए की लागत के कार्यो का भूमिपूजन किया। […]
मुख्यमंत्री की घोषणा का शासकीय अधिकारियों-कर्मचारियों के विभिन्न संगठनों ने किया स्वागत
सप्ताह में पांच दिन शासकीय कार्य और अंशदायी पेंशन योजना के अंशदान में वृद्धि के लिए जताया आभार रायपुर, 26 जनवरी 2022/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा राज्य के शासकीय सेवकों के हित में की गई दो महत्वपूर्ण घोषणाओं का सभी अधिकारी-कर्मचारी संघों ने स्वागत किया है। सभी संघों एवं संगठनों से जुड़े अधिकारियों-कर्मचारियों ने […]