धमतरी , जून 2022/ ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज राष्ट्रीय हॉकी (पुरूष एवं महिला) प्रतियोगिता 2021-22 में हिस्सा लेने के लिए आगामी 17 जून को चयन प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। जिला खेल अधिकारी श्रीमती उमा राज ने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन सरदार वल्लभभाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम रायपुर, पिच-2 में होगा।
बताया गया है कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले अधिकारी, कर्मचारियों को शासन के नियमानुसार शासकीय कार्य पार मानते हुए विशेष अवकाश की स्वीकृति का प्रावधान है। इस अवधि का यात्र/दैनिक भत्ता संबंधित अधिकारी, कर्मचारी के कार्यालय से देय होगा। सूची के अतिरिक्त अन्य शासकीय कर्मचारी एवं शिक्षक एलबी, जिनका संविलयन शिक्षा विभाग में किया गया है, वे भी सीधे चयन ट्रायल में भाग ले सकेंगे। रक्षा सेवाओं/अर्धसैनिक संठनों/पुलिस/स्वायत्त निकायों/उपक्रमों/सार्वजनिक क्षेत्रों के बैंक कर्मचारी, आकस्मिक/ दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए पात्र नहीं होगे। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले अधिकारी/कर्मचारी को कार्यालय का अनापत्ति प्रमाण पत्र एवं पहचान पत्र अनिवार्य रूप से साथ लाना होगा। साथ ही भारत सरकार/राज्य शासन द्वारा समय-समय पर जारी कोविड 19 का अद्यतन प्रभावशील एवं स्थानीय प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन और केन्द्रीय सिविल सेवा सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा बोर्ड के निर्देशों का पालन करना अनिवार्य होगा।