मुंगेली ,जून 2022// कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह ने आज जिला कलेक्टोरेट में लोरमी विकासखंड के ग्राम परसाकापा के हितग्राही श्रीमती हिमेश्वरी को नवीन राशनकार्ड प्रदान किया। जिला खाद्य अधिकारी ने बताया कि हितग्राही श्रीमती हिमेश्वरी बाई ने आवेदन प्रस्तुत कर नवीन राशन कार्ड की मांग की थी। श्रीमती हिमेश्वरी बाई के राशनकार्ड की मांग को गंभीरतापूर्वक लिया गया था। आवेदन पत्र की जांच उपरांत श्रीमती हिमेश्वरी बाई के लिए नया राशन कार्ड बनाया गया। जिसे कलेक्टर डाॅ. सिंह ने आज जिला कलेक्टोरेट में श्रीमती हिमेश्वरी बाई को राशनकार्ड प्रदान किया गया। कलेक्टर के हाथों राशन कार्ड मिलने से श्रीमति हिमेश्वरी काफी खुश दिखाई दी और उन्होंने जिला प्रशासन को धन्यवाद ज्ञापित भी किया। नवीन राशन कार्ड मिलने से श्रीमति हितेश्वरी की राशन संबंधी समस्या दूर हो जाएगी। अब उन्हें शासकीय उचित मूल्य की दुकान से प्रतिमाह पात्रतानुसार राशन प्राप्त होगा।
संबंधित खबरें
आपदा पीड़ित 5 परिवारों को 20 लाख की आर्थिक सहायता
बलौदाबाजार,27 दिसंबर 2022/प्राकृतिक आपदा से मृत 5 लोगों के निकट परिजनों के लिए 20 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। प्रत्येक व्यक्ति के लिए 4-4 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। कलेक्टर रजत बंसल ने राजस्व पुस्तक परिपत्र की धारा 6-4 के तहत 23 दिसम्बर 2022 को ये स्वीकृतियां प्रदान […]
कलेक्टर ने जिले में वर्षा की स्थिति, खरीफ फसलां की तैयारी, समितियों में बीज एवं खाद की उपलब्धता के संबंध में समवर्गी विभागों की समीक्षा की
कवर्धा, 13 जुलाई 2023। कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में बैठक लेकर जिले में वर्षा की स्थिति, खरीफ फसलां की तैयारी एवं समितियों में बीज एवं खाद की उपलब्धता के संबंध में कृषि एवं अन्य समवर्गी विभागों की समीक्षा की। कलेक्टर ने बैठक में जिले में वर्षा, बीज और फसल […]
कलेक्टर ने 3 दिव्यागों को मौके पर ही प्रदान किया ट्रायसायकल
बलौदाबाजार, सितम्बर 2022/ कलेक्टर रजत बंसल ने समाज कल्याण विभाग द्वारा जनचौपाल में मिले आवेदन अनुसार 3 हितग्राहियों को ट्रायसायकल का वितरण किया गया। बलौदाबाजार विकासखंड अंतर्गत बलौदाबाजार निवासी मुकेश निराला,कसडोल विकासखंड अंर्तगत ग्राम हटौद निवासी विनोद कुमार पैकरा एवं भाटापारा विकासखंड अंतर्गत ग्राम मेकरी निवासी चन्द्रकुमार पटेल को ट्रायसायकल प्रदान किया गया। सामग्री मिलने […]