गौरेला पेंड्रा मरवाही, जून 2022/ शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए जिले में संचालित डोगरिया, लाटा और नेवसा एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में शासन द्वारा निर्धारित मानदेय पर अस्थायी रूप से शिक्षकीय कार्य के लिए अतिथि शिक्षक सहित विभिन्न पदों के लिए निर्धारित योग्यता रखने वाले अभ्यर्थियों के लिए 23 और 24 जून को चल साक्षात्कार का आयोजन किया जा रहा है। टीजीटी अतिथि शिक्षक के लिए 23 जून को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक पंजीयन का और सुबह 11 बजे से 4 बजे तक चल साक्षात्कार का समय निर्धारित किया गया है। इसी प्रकार पीजीटी अतिथि शिक्षक, खेलकूद प्रशिक्षक, योग अनुदेशक, कम्प्यूटर अनुदेशक, संगीत शिक्षक के लिए 24 जून को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक पंजीयन का और सुबह 11 बजे से 4 बजे तक चल साक्षात्कार का समय निर्धारित किया गया है। उपरोक्त विभिन्न पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता, आवेदन का प्रारूप, मानदेय, नियम व शर्तें और अन्य विस्तृत जानकारी कार्यालय के सूचना पटल पर और जिले के वेबसाईट www.gaurela-pendra-marwahi.cg.gov.in में अवलोकन किया जा सकता है।
संबंधित खबरें
इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय को मिला ‘राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार 2023’ (स्वर्ण) पुरस्कार
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित ‘क्रॉप डॉक्टर 2.0 एप’ विकसित करने के लिए मिला पुरस्कार मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने विश्वविद्यालय परिवार को दी बधाई मोबाइल एपलीकेशन से मिलेगा ‘स्मार्ट खेती’ को बढ़ावा: प्रदेश के 8 लाख किसान जुड़े एप से
खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 के तहत समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन शिकायत निवारण प्रकोष्ठ का गठन
बीजापुर 28 नवंबर 2021- खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 के तहत् समर्थन मूल्य पर धान उपार्जतन अवधि के दौरान धान विक्रय हेतु पंजीयन, भुगतान एवं अन्य शिकायत के निराकरण हेतु जिला स्तर पर शिकायत निवारण प्रकोष्ठ का गठन किया गया है। शिकायत के लिए टोल फ्री नम्बर 07853-220023 पर संपर्क किया जा सकता है। शिकायत निवारण […]
प्रदेश के जिला एवं तहसील न्यायालयों में 323 रिमाण्ड अधिवक्ताओं की नियुक्ति
बिलासपुर / जनवरी 2022। छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यपालक अध्यक्ष माननीय न्यायमूर्ति श्री गौतम भादुड़ी के अनुमोदन के अनुसार प्रदेश के जिला एवं तहसील न्यायालयों में रिमाण्ड के प्रकरणों में हिरासत में लिए गये व्यक्ति की ओर से पैरवी करने के लिए कुल 323 रिमाण्ड अधिवक्ताओं की नियुक्ति की गई है। यह नियुक्ति […]