छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री श्री भपेश बघेल के नेतृत्व में श्रमिकों और उनके परिवार को आगे बढ़ाने के लिए किए जा रहे विशेष प्रयास

कवर्धा, जून 2022। शासन द्वारा श्रमिकों के उत्थान एवं कल्याण की दिशा में विभिन्न योजना के तहत कार्य किए जा रहे है। जिले में श्रम विभाग द्वारा अनेक श्रमिक लाभान्वित हुए है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में श्रमिकों और उनके परिवार को आगे बढ़ाने के लिए विभिन्न योजना लागू की गई है, जिससे अब श्रमिकों के बच्चे उच्च स्तर पर शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। श्रमिकों के बच्चों के शिक्षा के लिए नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत लाभान्वित किए जा रहे हैं। जिससे उनकी पढ़ाई लगातार चलती रहे। वहीं मेधावी छात्रों को आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहन सहायता राशि प्रदान की जा रही है। श्रमिकों के बच्चों के विवाह के लिए मिनीमाता कन्या विवाह योजना अंतर्गत राशि प्रदान कर दंपत्य जीवन प्रारंभ करने में मदद कर रही है। वहीं ई-रिक्शा सहायता योजना से श्रमिकों के जीवन में नया उजाला आया है। श्रमिक स्वयं का ई-रिक्शा लेकर आत्मनिर्भर हुए हैं।

कैबिनेट मंत्री श्री मोहम्मद अकबर के प्रयासों से जिले में श्रमिकों के जीवन शैली को उच्च स्तर पर लाने के लिए विभिन्न कार्य प्रारंभ किए गए है और उन्हें लाभान्वित किए जा रहे है। कोविड-19 संक्रमण के कठिन दौर में प्रवासी श्रमिकों के छत्तीसगढ़ आने के दौरान श्रम विभाग द्वारा विशेष कार्य किए गए। श्रमिकों को जीवन यापन के लिए अनेक योजनाओं से लाभान्वित किया गया। अन्य राज्यों से आए श्रमिकों को यहां मदद और रोजगार देने के लिए शासन और प्रशासन द्वारा कार्य किया गया। कलेक्टर श्री रमेश कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में श्रम विभाग द्वारा श्रमिकों के हित में निरंतर कार्य किए जा रहे है।
श्रम पदाधिकारी ने बताया कि छत्तीसगढ़ भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अंतर्गत संचालित योजनाओं के तहत जिले में श्रमिक लाभान्वित हुए है। इसके अंतर्गत भगनी प्रसूति सहायता योजना के तहत विगत तीन वर्षो में 3 हजार 488 श्रमिकों को लाभान्वित किया गया। इसके तहत 1 करोड़ 72 लाख 57 हजार रूपए की राशि हितग्राहियों को प्रदान की गई। नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत विगत तीन वर्षो में 7 हजार 927 श्रमिकों को लाभान्वित किया गया। इसके तहत 1 करोड़ 62 लाख 58 हजार 500 रूपए की राशि हितग्राहियों को प्रदान की गई। विश्वकर्मा मृत्यु पर अंत्येष्टि एवं अनुग्रह सहायाता योजना के अंतर्गत विगत तीन वर्षो में 16 श्रमिकों को लाभान्वित किया गया। इसके तहत 4 लाख 80 हजार रूपए की राशि हितग्राहियों को प्रदान की गई। मेधावी छात्र-छात्रा शिक्षा प्रोत्साहन सहायता राशि योजना अंतर्गत विगत तीन वर्षो में 233 श्रमिकों को लाभान्वित किया गया। इसके तहत 11 लाख 88 हजार 650 रूपए की राशि हितग्राहियों को प्रदान की गई। मिनीमाता कन्या विवाह योजना अंतर्गत विगत तीन वर्षो में 413 श्रमिकों को लाभान्वित किया गया। इसके तहत 82 लाख 60 हजार रूपए की राशि हितग्राहियों को प्रदान की गई। निर्माण श्रमिक ई-रिक्शा सहायाता योजना अंतर्गत विगत तीन वर्षो में 14 श्रमिकों को लाभान्वित किया गया। इसके तहत 14 लाख रूपए की राशि हितग्राहियों को प्रदान की गई।
उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ असंगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मंडल के अंतर्गत संचालित योजनाओं के तहत जिले में श्रमिक लाभान्वित हुए है। इसके अंतर्गत सफाई कर्मकार के बच्चों के लिए छात्रावृत्ति योजना अंतर्गत विगत तीन वर्षो में 64 हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। इसके तहत 1 लाख 29 हजार 500 रूपए की राशि हितग्राहियों को प्रदान की गई। ठेका श्रमिक, घरेलु महिला कामगार एवं हमाल श्रमिक प्रसूति सहायता योजना अंतर्गत 47 श्रमिक लाभान्वित हुए। इसके तहत 4 लाख 55 हजार रूपए की राशि हितग्राहियों को दी गई। ठेका श्रमिक, घरेलु महिला कामगार एवं हमाल श्रमिक के बच्चों के लिए छात्रवृत्ति सहायता योजना अंतर्गत विगत तीन वर्षो में 90 हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। इसके तहत 64 हजार रूपए की राशि हितग्राहियों को प्रदान की गई। असंगठित कर्मकार के बच्चों के लिए छात्रवृत्ति सहायता योजना अंतर्गत विगत तीन वर्षो में 445 हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। इसके तहत 3 लाख 19 हजार 500 रूपए की राशि हितग्राहियों को प्रदान की गई। असंगठित कर्मकार प्रसूति सहायता योजना अंतर्गत 229 श्रमिकों को लाभान्वित किया गया। इसके तहत 22 लाख 90 हजार रूपए की राशि हितग्राहियों को दी गई। असंगठित कर्मकार मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना के अंतर्गत 65 श्रमिक लाभान्वित हुए। इसके तहत 65 लाख रूपए की राशि हितग्राहियों को दी गई। असंगठित कर्मकार अंत्येष्टि सहायता योजना अंतर्गत 6 हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। इसके तहत 30 हजार रूपए की राशि हितग्राहियों को प्रदान की गई। असंगठित कर्मकार ई-रिक्शा सहायता योजना अंतर्गत 9 हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। इसके तहत 4 लाख 50 हजार रूपए की राशि हितग्राहियों को प्रदान की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *