जगदलपुर, जुलाई 2022/ कलेक्टर श्री चंदन कुमार के निर्देशानुसार बुधवार को नगर निगम कार्यालय के सभाकक्ष में आयुक्त श्री दिनेश कुमार नाग ने डेंगू के रोकथाम व बचाव के उद्देश्य से संबंधित विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों का आवश्यक बैठक लेकर डेंगू के रोकथाम और बचाव के लिए आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केन्द्र के अधिकारियों के साथ ही स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम, स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर, युवोदय के स्वयंसेवक व युवा मितान सदस्य उपस्थित थे। आयुक्त श्री दिनेश कुमार नाग ने शहर के 48 वार्डों के लिए डेंगू के रोकथाम व बचाव के लिए संयुक्त टीम का गठन कर वार्डो का घर घर जाकर सर्वे कर डेंगू के रोकथाम व बचाव के उपाय लोगों को बताने को कहा। आयुक्त ने स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर की टीम को शहर के शासकीय व निजी विद्यालयों में जाकर छात्र छात्राओं और युवा मितान सदस्य, युवोदय के स्वयंसेवकों को शहर के वार्डो में घर घर जाकर डेंगू के रोकथाम व बचाव के तरीके से अवगत को डेंगू रोग के रोकथाम व बचाव के उपाय के संबंध में जानकारी देने की अपील की। उन्होंने इसके साथ ही लोगों को सतर्क रहने पर विशेष जोर दिया । आयुक्त श्री दिनेश कुमार नाग ने बताया कि डेंगू रोग के रोकथाम और बचाव के लिए निगम अमला, स्वास्थ्य विभाग व अन्य समस्त विभाग शहर के वार्डो में लगातार दवा का छिड़काव के अलावा मुस्तैदी के साथ इसके बचाव के उपाय के संबंध में लोगों को जानकारी दे रहे हैं।
संबंधित खबरें
प्रदेश में 20 लाख से अधिक किसानों से 84.66 लाख टन धान की खरीदी
किसानों को 17,544 करोड़ रूपए का भुगतान कस्टम मिलिंग के लिए 58.25 लाख टन धान का उठाव रायपुर, 04 जनवरी 2023/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का महाभियान निरंतर जारी है। यह अभियान 31 जनवरी 2023 तक चलेगा। खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश में समर्थन मूल्य पर […]
चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के बीच होगी मतगणना, तैयारियां पूरी
मुंगेली, दिसंबर 2023// विधानसभा निर्वाचन 2023 के तहत 03 दिसंबर को होने वाले मतगणना के लिए शासकीय अभियांत्रिकी कृषि महाविद्यालय चातरखार स्ट्रांग रूम में तैयारियां पूरी कर ली गई है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राहुल देव ने मीडिया के प्रतिनिधियों से चर्चा कर बताया कि मतगणना स्थल में चाक-चौबंद सुरक्षा की व्यवस्था की […]
रोक छेका अभियान के तहत मवेशियों को लगाया जा रहा रेडियम पट्टी
सुकमा 31 जुलाई 2023/ कलेक्टर श्री हरिस एस. के निर्देश पर रोका छेका अभियान के तहत पशुधन विकास विभाग के मैदानी कर्मचारी मुख्य मार्गों से आवारा मवेशियों को हटाने की कार्यवाही की कर रही है। राष्ट्रीय राजमार्ग 30 में सड़क दुर्घटनाओं को कम करने सड़कों के आस-पास खड़े आवारा मवेशियों को नगरीय निकायों में काऊ […]