रायपुर, जुलाई 2022/ लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरु रुद्रकुमार के निर्देश पर राज्य के ग्रामीण अंचलों में जल जीवन मिशन के अंतर्गत शुद्ध पेयजल की आपूर्ति की जा रही है। इसी कड़ी में बिलासपुर जिले में एकल ग्राम नल जल प्रदाय योजना के लिए 6 करोड़ 90 लाख 03 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति मिली है। इस संबंध में कार्यालय कलेक्टर एवं अध्यक्ष जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बिलासपुर द्वारा आदेश जारी किया गया है। जारी आदेश के तहत बिलासपुर जिले के कोटा विकासखंड अंतर्गत भेलवाटिकरा (चाटापारा) ग्राम में 25 लाख 94 हजार रूपए, भेलवाटिकरा (बरभाटा, मांझीपारा) में 39 लाख 06 हजार रूपए, भेलवाटिकरा में 38.21 लाख रूपए, सेकर में 49.99 लाख रूपए और सोढ़ाकला में 49.43 लाख रूपए, उपका में 42.08 लाख रुपए, खैरझिटी (सेमीपानी) में 49.97 लाख रुपए, सल्का में 48.29 लाख रुपए, सल्का (2) में 49.99 लाख रुपए, खैरझिटी (खैरडीटी) में 49.98 लाख रुपए, खोंगसरा (कटेलीपारा) में 39.44 लाख रूपए, खोंगसरा में 49.93 लाख रूपए, खोंगसरा (चारपारा, जल्दापारा) में 39.51 लाख रूपए, खोंगसरा (भेलवाहीपारा, बंधवापारा) में 40.74 लाख रूपए, सल्का (फुलवारी पारा) में 38.19 लाख रूपए और सल्का (धनुहार पारा) में 39.28 लाख रूपए की लागत वाली एकल ग्राम नलजल प्रदाय योजना की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है। इस योजना के तहत 16 गांवों के 1277 घरों में शुद्ध पेयजल की आपूर्ति होगी।
संबंधित खबरें
दिव्यांग श्रीमती सुनिता की दूर हुई राशन की चिंता
कलेक्टर श्री संजीव झा के निर्देश पर बना नया अंत्योदय राशन कार्ड सरकारी राशन दुकान से अब मिलेगा 35 कि.ग्रा. चांवल और अन्य खाद्य सामग्री कोरबा , जुलाई 2022/कलेक्टर श्री संजीव झा की तत्परता से कोरबा शहर की रहने वाली श्रीमती सुनिता गुप्ता की राशन की चिंता दूर हो गई है। कलेक्टर के निर्देश पश्चात […]
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को लोक पर्व छेरछेरा की दी बधाई
रायपुर, 05 जनवरी 2023/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध लोक पर्व छेरछेरा की बधाई और शुभकामनाएं दी है। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की है। श्री बघेल ने छेरछेरा पर्व की पूर्व संध्या पर जारी अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि महादान […]
घरेलू गैस का व्यावसायिक उपयोग करने वालों पर कार्रवाई
बिलासपुर, अप्रैल 2023/शहर में खाद्य विभाग की संयुक्त टीम द्वारा सड़क किनारे फास्ट फूड के ठेले लगाने वालों पर घरेलू गैस के व्यावसायिक उपयोग करने पर कार्रवाई की गई। इस दौरान अरपा रिवर व्यू किनारे संचालित हो रहे फास्ट फ़ूड केन्द्रों की जाँच की गयी। जांच में राव जी फ़ास्ट फूड सेंटर में एक नग […]