जगदलपुर, अगस्त 2022/ बस्तर जिले में मंगलवार 17 अगस्त को कोविड-19 विशेष टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। इसमें 12 वर्ष से लेकर 60 वर्ष तक विभिन्न आयु वर्ग के साथ ही स्वास्थ्यकर्मी, फ्रंटलाइन वर्कर्स को भी कोविड-19 का पहले, दूसरे डोज के साथ ही प्रिकाॅशन डोज भी लगाए जाएंगे। कलेक्टर श्री चंदन कुमार ने विशेष टीकाकरण अभियान में अधिक से अधिक लोगों को कोरोना से बचाव के लिए टीका लगाने की अपील की है। उन्होंने स्वास्थ्य, राजस्व, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों को टीकाकरण अभियान को सफल बनाने के लिए आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए हैं।
संबंधित खबरें
कलेक्टर डॉ सिद्दीकी ने जिले के बैंकों के कार्यों की समीक्षा की
सारंगढ़-बिलाईगढ़, 4 अक्टूबर 2023/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ फरिहा आलम सिद्दीकी ने सभाकक्ष में जिले में कार्यरत समस्त बैंकों के कार्यों की समीक्षा की। कलेक्टर ने सारंगढ़.बिलाईगढ़ जिले में कार्यरत 14 बैंकों की कुल 46 शाखाओं में शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में जानकारी लिए। साथ ही हितग्राहियों को समय पर […]
2 आपदा पीड़ित परिवारों को 8 लाख की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत
बलौदाबाजार, नवम्बर 2022/प्राकृतिक आपदा से मृत 2 लोगों के निकट परिजनों के लिए 8 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। प्रत्येक व्यक्ति के लिए 4-4 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। कलेक्टर रजत बंसल ने राजस्व पुस्तक परिपत्र की धारा 6-4 के तहत 15 नवम्बर 2022 को ये स्वीकृतियां प्रदान […]
नगरीय निकाय उप निवार्चन 2022-23
नगरीय निकाय क्षेत्र में सार्वजनिक स्थल, जुलूस, रैली एवं आमसभा के दौरान शस्त्र लेकर जाने अथव प्रदर्शन पर प्रतिबंध लागूकलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट ने जारी किया आदेश जांजगीर-चांपा, दिसम्बर 2022/ कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री तारन प्रकाश सिन्हा के आदेश अंतर्गत धारा 144 दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 आसन्न नगरीय निकाय के उप निर्वाचन 2022-23 […]