सुबह से शाम दो पालियों में 406 साइट पर लगेगा टीका,1 लाख लक्ष्य निर्धारित
बलौदाबाजार, अगस्त 2022/ जिला प्रशासन द्वारा बुधवार 17 और गुरुवार 18 अगस्त को दो दिनों तक विशेष कोविड टीकाकरण महा अभियान का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में कलेक्टर रजत बंसल के निर्देश पर जिले में इस दो दिन के टीकाकरण हेतु जिला प्रशासन द्वारा तैयारी पूर्ण कर ली गई है।महाअभियान टीकाकरण के संबंध में जानकारी देते हुए जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एम पी महिस्वर ने बताया की टीकाकरण हेतु जिले में कुल 406 सेशन साइट बनाए गए है। जिसमें विकासखण्ड भाटापारा में 70, बिलाईगढ़ में 60, कसडोल में 65 पलारी में 77 सिमगा में 69 बलौदा बाजार में 65, केंद्र बनाए गए हैं। जहां दो पालियों में टीका लगाया जाएगा। टीकाकरण का समय प्रातः 7:00 बजे से लेकर दोपहर 1:00 बजे तत्पश्चात दोपहर 3:00 बजे से लेकर शाम 7:00 बजे तक रहेगा। महा अभियान को सफलतापूर्वक संपादित करने हेतु कलेक्टर ने अन्य विभागों जैसे राजस्व,पंचायत ,शिक्षा, महिला बाल विकास,प्रशासन को भी इसमें सम्मिलित करते हुए अंतर विभागीय समन्वय स्थापित कर कार्य करने हेतु निर्देशित किया है। यह टीकाकरण निर्धारित स्थान पर शासन द्वारा निर्धारित आयु वर्गों को किया जाएगा। टीकाकरण में एईएफआई संबंधी तैयारी भी कर ली गई है