छत्तीसगढ़

अनाधिकृत रुप से संचालित मुस्कान क्लिनिक को प्रशासन ने किया सीलबंद

अम्बिकापुर, सितंबर 2022/ कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के निर्देश पर अम्बिकापुर जनपद के ग्राम सकालो में अनाधिकृत रूप से संचालित मुस्कान क्लिनिक को प्रशासन की टीम द्वारा सीलबंद किया गया। इसके साथ ही नर्सिंग एक्ट के तहत आगे की कार्रवाई हेतु प्रकरण उच्च अधिकारियों को प्रेषित किया गया।
नायब तहसीलदार श्री किशोर कुमार वर्मा ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर रविवार को ग्राम सकालो में अवैध रुप से संचालित मुस्कान क्लिनिक का जांच किया गया। क्लिनिक का संचालन गौतम हालदार के द्वारा एलोपैथिक ईलाज के लिए किया जा रहा था। क्लिनिक संचालक से क्लिनिक संचालन हेतु आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने कहा गया लेकिन वह कोई दस्तावेज उपलब्ध नहीं करा पाया। इस पर हल्का पटवारी व ग्राम वासियों की उपस्थिति में पंचनामा तैयार किया गया और क्लिनिक को सील बंद करने की कार्यवाही की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *