कवर्धा, सितंबर 2022। जिला कबीरधाम में विशेष पिछड़ी जनजाति ( बैगा ) के पात्र युवाओं को वर्ष 2019 में जिले से भेजी गयी सूची में अंकित 182 शिक्षित युवाओं को तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के रिक्त पदों पर नियुक्ति दिए जाने के निर्देश दिए गए हैं। जिसके लिए शासन के निर्देशानुसार जिला स्तरीय विशेष बैगा भर्ती समिति की बैठक दिनांक 09 सितंबर 2022 में भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ करने की अनुशंसा की गई है। जिसमें शिक्षित युवाओं द्वारा दिए गए आवेदनों की जांच उपरांत वर्ष 2022 में जिले में उपलब्ध तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के रिक्त पदों पर नियुक्ति हेतु पात्र, अपात्र सूची का प्रकाशन जिले की वेबसाईट, कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कबीरधाम एवं प्री.मै. अनुसूचित जाति बालक छात्रावास कवर्धा में कर दिया गया है। इस संबंध में संबंधित युवा पात्रता, अपात्रता के बारे में कोई आपत्ति होने पर 23 सितंबर 2022 दोपहर 3 बजे तक प्री.मै. अनुसूचित जाति बालक छात्रावास कवर्धा (पता- पी.जी. कॉलेज के पास) में प्रमाणित दस्तावेज संलग्न करते हुए दावा आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं। प्राप्त दावा आपत्ति के निराकरण के बाद अंतिम मेरिट सह पात्रता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। जिसके पश्चात मूल दस्तावेजों के सत्यापन तथा काउंसलिंग के उपरांत वर्ष 2022 के लिए विभागवार रिक्त पदों पर भर्ती की अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।
संबंधित खबरें
त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन-2022 के निर्विघ्न तथा सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं सेक्टर अधिकारियों की नियुक्ति
राजनांदगांव, जून 2022। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री तारन प्रकाश सिन्हा के निर्देश पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन-2022 के निर्विघ्न तथा सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं सेक्टर अधिकारियों की नियुक्ति की है। राजनांदगांव जनपद पंचायत क्षेत्र के मतदान केन्द्र प्राथमिक शाला भवन पश्चिम ईरा […]
धान खरीदी महाभियान: कोरकोमा, लैंगा व कुल्हरिया उपार्जन केंद्र में भी धान खरीदी का हुआ शुभारंभ
किसानों ने धान खरीदी केंद्रों में की गई व्यवस्थाओं पर जताया संतोषजिले में अब तक 35 हजार 696 क्विंटल से अधिक धान की हुई खरीदीखरीदी केंद्रों से 15 हजार 920 क्विंटल धान का हो चुका है उठावजिले के किसानों ने अब तक 7 करोड़ 28 लाख रुपए से अधिक का धान बेचाकोरबा, नवंबर 2022/ जिले […]
कोरबा जिले के कटघोरा विधानसभा के ग्राम नोनबिर्रा में आयोजित भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा की गई घोषणाएं
भेंट-मुलाकात : कटघोरा विधानसभा, ग्राम नोनबिर्रा कोरबा जिले के कटघोरा विधानसभा के ग्राम नोनबिर्रा में आयोजित भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा की गई घोषणाएं :- पूर्व माध्यमिक शाला मुड़पार का उन्नयन। ग्राम नोनबिर्रा में 50 सीटर पोस्ट मैट्रिक आदिवासी कन्या छात्रावास ग्राम नोनबिर्रा में आदिमजाति सेवा सहकारी समिति (नया लैप्स) का निर्माण। […]