दुर्ग, सितंबर 2022/केंद्रीय जेल दुर्ग में दंडित बंदी व्ही गोपाल राव आत्मज विजय सदाशिव राव उम्र 45 वर्ष निवासी जामुल थाना जामुल छत्तीसगढ़, केंद्रीय जेल दुर्ग में परिरुध्द था। केंद्रीय जेल दुर्ग में शौचालय से वापस आने के दौरान अचेत होकर गिरने पर जेल हॉस्पिटल में चिकित्सक के द्वारा 24 मार्च 2022 को उसका परीक्षण किया गया, परीक्षण उपरांत बंदी को मृत घोषित कर दिया गया। दंडित बंदी मृत्यु की मृत्यु की जांच हेतु अनुविभागीय दंडाधिकारी दुर्ग शहर को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। जिस पर अनुविभागीय दंडाधिकारी द्वारा विभिन्न बिंदुओं पर जांच प्रारंभ कर दी गई है। प्रकरण में दावा आपत्ती हेतु 07 अक्टूबर 2022 की समय सीमा तय की गई है। यदि कोई दावा आपत्ति दर्ज करना चाहता है तो स्वयं या अपने अधिवक्ता के माध्यम से उपस्थित होकर लिखित अभिकथन दो प्रतियों में अनुविभागीय दंडाधिकारी दुर्ग शहर के समक्ष अपना साक्ष्य प्रस्तुत कर सकता है।
संबंधित खबरें
Chief Minister Mr Bhupesh Baghel to hoist flag in Jagdalpur on Republic Day
Legislative Assembly Speaker Dr. Charan Das Mahant to hoist National flag in Koriya District Headquaters Raipur 10 January 2022/Chief Minister Mr. Bhupesh Baghel will hoist National Flag in the upcoming 26 January on the occassion of ‘Republic Day’ in Jagdalpur.Legislative Assembly Speaker Dr.Charan Das Mahant will hoist National flag in Korea District Headquarters Baikunthpur. The […]
उच्च शिक्षामंत्री श्री उमेश पटेल ने शहीद स्व.श्री नंदकुमार पटेल की जयंती पर उन्हें किया नमन
रायगढ़, नवम्बर 2022/ उच्च शिक्षा मंत्री श्री उमेश पटेल ने अपने पिता एवं पूर्व गृहमंत्री शहीद स्व.श्री नंदकुमार पटेल को उनकी जयंती के अवसर पर नंदेली स्थित ‘शांति बगिया’ समाधि स्थल में नमन कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों व स्थानीय निवासियों ने भी उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।
छत्तीसगढ़ शासन के पुनर्वास नीति के तहत तीन आत्मसमर्पित नक्सलियों को 10 लाख का ईनाम स्वीकृत
बीजापुर 10 अक्टूबर 2024/sns/ छत्तीसगढ़ शासन के पुनर्वास नीति के तहत जिले में तीन आत्मसमर्पित नक्सलियों को कलेक्टर श्री संबित मिश्रा ने 10 लाख के ईनाम राशि स्वीकृत किया है। जिसमें एक को 2 लाख, एक को 3 लाख एवं एक अन्य को 5 लाख रूपए की स्वीकृति दी गई है। ब्लाक स्तरीय आवास मेला […]