गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, सितंबर 2022/ कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने जिले के अन्य पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के शासकीय अधिकारियों-कर्मचारियों को अपना पंजीयन करवाने कहा है। उन्होने सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी परिपत्र का संदर्भ देते हुए कहा है कि छत्तीसगढ़ क्वांटिफायबल डाटा आयोग के सचिव द्वारा अवगत कराया गया है कि राज्य शासन के अंतर्गत कार्यरत अन्य पिछड़ा वर्ग से संबंधित सभी अधिकारियों-कर्मचारियों के द्वारा पंजीयन नहीं कराया गया है। इस कारण से छूटे हुए अन्य पिछड़ा वर्ग से समस्त व्यक्तियों को नवीन पंजीयन किये जाने हेतु डव्च्.न्च्.त्व्न्छक् के तहत 16 सितंबर से 17 अक्टूबर 2022 तक पोर्टल खोला गया है। जिससे समस्त अन्य पिछड़ा वर्ग के शासकीय अधिकारी-कर्मचारी भी इस अवधि में स्वयं एवं अपने परिवार के सदस्यों का पंजीयन करा सके। पोर्टल में नवीन पंजीयन हेतु वेब पोर्टल cgqdc.in पर login एवं मोबाइल एप्प cgqdc पर भी उपलब्ध है, जिस पर संबंधित व्यक्ति स्वयं तथा अपने परिवार के सदस्यों का पंजीयन कर सकतें है।
संबंधित खबरें
उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के विशेष प्रयासों से 112 विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए 5 करोड़ 7 लाख रूपए की मिली स्वीकृति
कवर्धा, 26 सितम्बर 2024/sns/- उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के विशेष प्रयासों से कबीरधाम जिले के समग्र विकास के लिए 5 करोड़ 7 लाख 24 हजार 900 रुपए की स्वीकृति मिली है। क्षेत्र भ्रमण के दौरान ग्रामीणों की विभिन्न निर्माण कार्यों की मांग पर, श्री शर्मा ने मंडी बोर्ड, मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना और मनरेगा […]
“प्रकृति की धुली हुई हरियाली का स्वागत करना ही है-हरेली
श्रावण माह की अमावस्या एक ऐसा दिन जो विशेष भी है और महत्वपूर्ण भी। इस दिन से छत्तीसगढ़ महतारी के आंगन में त्यौहारों का आगमन शुरू हो गया है।अगर आपका बचपन छत्तीसगढ़ की मिट्टी में गुजरा है तो आज के दिन का महत्व आपने जरूर देखा और समझा होगा लेकिन अगर आप आज के इस […]
कैबिनेट मंत्री श्री अकबर आज श्री रामचरित मानस महायज्ञ आयोजन में शामिल हुए, ज्योति कक्ष निर्माण के लिए 3 लाख देने की घोषणा
कवर्धा फरवरी 2022। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री व कवर्धा विधायक श्री मोहम्मद अकबर आज शनिवार कवर्धा विधानसभा अन्तर्गत ग्राम बंदौरा में आयोजित 9 दिवसीय श्री रामचरित मानस महायज्ञ, रामकथा कथा सप्ताह ज्ञान में शामिल हुए। उन्होंने रामकथा कथा में विधिवत पूजा अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि के लिए आशीर्वाद लिया। उन्होंने यज्ञ कुंड […]