दंतेवाड़ा, अक्टूबर 2022। राज्य से प्राप्त दिशा निर्देशानुसार जिले में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं डॉ खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना के अंतर्गत लगातार व्यापक स्तर पर योजना से लोगों को जोड़ने प्रयास किया जा रहा है। इसी क्रम में जिले के सभी विकासखण्ड स्तर में हेल्थ मेला का आयोजन किया जा रहा है साथ ही जन सामान्य को आयुष्मान योजना से लाभ लेने जानकारी दी जा रही है। उक्त हेल्थ मेले में लोगों का उपचार किया गया साथ ही निशुल्क दवाइयों का वितरण भी किया गया। मेले में आए हुए लोगों को आयुष्मान भारत के अंतर्गत विभिन्न प्रकार की सेवाएं के बारे में व्यापक स्तर पर समझा कर अधिक से अधिक योजना का लाभ उठाने के लिए प्रेरित भी किया गया।
एक दिवसीय जिला स्तरीय युवा महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन
दंतेवाड़ा, अक्टूबर 2022। नेहरू युवा केन्द्र दंतेवाड़ा की ओर से शहरी या ग्रामीण इच्छुक युवा प्रतिभागियों के लिए 13 अक्टूबर 2022 को नेहरू युवा केन्द्र, दंतेवाड़ा द्वारा एक दिवसीय जिला स्तरीय युवा महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में युवाओं की भागीदारी एवं युवा प्रतिभा को बढ़ावा देने के साथ युवाओं के राष्ट्र के प्रति विचारों को एक मंच प्रदान किए जाने के उद्देश्य से 6 विभिन्न प्रकार के प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी। जिसमें युवा कलाकार चित्रकला प्रतियोगिता, युवा कलाकार कविता प्रतियोगिता, फोटोग्राफी प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता,सामूहिक सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ ही सभी कार्यक्रमों एवं प्रतियोगिता में भाग ले सकते है। इच्छुक युवा दंतेवाड़ा जिले के मूल निवासी होना आवश्यक है साथ ही उनकी आयु 15 से 29 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। पंजीयन की अंतिम तिथि 10 अक्टूबर 2022 को होगी। अधिक जानकारी के लिए जिला कार्यालय नेहरू युवा केन्द्र, सुरभि कॉलोनी भवन आंवराभाटा दंतेवाड़ा दूरभाष नंबर 93408 30170, 9669217301, 7389679490, 7803967703 पर भी संपर्क किया जा सकता है।
केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में सिपाही पद हेतु आवेदन
दंतेवाड़ा, अक्टूबर 2022। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में जिले के मूल आदिवासी युवाओं हेतु विभिन्न रिक्त पदों पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किया गया है। जिसमें रिक्त पद सिपाही (सामान्य ड्यूटी) (पुरुष) की नियुक्ति किया जाना है। जिले के इच्छुक अभ्यार्थी 10 से 22 अक्टूबर 2022 तक प्रातः 8 बजे से 12 बजे तक आवेदन कर सकते है। रैली जिला रिजर्व पुलिस लाइन कारली दंतेवाड़ा में आयोजित की जाएगी।
रूचि की अभिव्यक्ति
दंतेवाड़ा, 7 अक्टूबर 2022। जिले में आदिम जाति कल्याण विभाग अन्तर्गत संचालित कन्या छात्रावास, आश्रमों में निवासरत किशोरी छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण हेतु शासकीय नर्सिंग कॉलेज, मान्यता प्राप्त कॉलेज से बी.एस.सी. नर्सिंग डिग्री प्राप्त, प्रशिक्षित अनुसूचित जनजाति के महिला ए.एन.एम, नर्स, सहायक अधीक्षिका (संविदा) पदों पर नियुक्ति हेतु आवेदन आमंत्रित किया जाता है। कार्यालय में आवेदन प्राप्त होने की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर 2022 अपराह्न 05%30 बजे तक होगी। निर्धारित तिथि के पश्चात् प्राप्त होने वाले आवेदनों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।
दावा आपत्ति आमंत्रित
दंतेवाड़ा, अक्टूबर 2022। अनुसूचित जनजाति एवं अन्य परम्परागत वन निवासी (वन अधिकारों की मान्यता) अधिनियम 2006 एवं नियमों के प्रभावी एवं सुचारू क्रियान्वयन हेतु जिला तथा अनुविभाग स्तर पर वन अधिकार प्रकोष्ठ में क्रमशः जिला परियोजना समन्वयक एवं क्षेत्रीय कार्यकर्ता की नियुक्ति हेतु पुनः विज्ञापन का प्रकाशन कर 06 अक्टूबर 2022 तक आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए थे। अभ्यर्थियों के द्वारा प्रस्तुत शैक्षणिक एवं वन अधिकार से संबंधित अनुभव प्रमाण पत्र के आधार पर पात्र, अपात्र की अनंतिम सूची तैयार कर 13 अक्टूबर 2022 तक दावा आपत्ति मंगायी गयी है। पात्र, अपात्रों की सूची कार्यालय के सूचना पटल पर एवं वेबसाईट www.dantewada.gov.in में देखा जा सकता है।
जिले में नव पदस्थ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने किया पदभार ग्रहण
दंतेवाड़ा, अक्टूबर 2022। राज्य शासन द्वारा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के आदेश के तहत जिले में डॉक्टर बी.आर. पुजारी ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के रूप में आज अपना पदभार ग्रहण कर लिया है। पदभार ग्रहण करने के पश्चात मुख्य चिकित्सा अधिकारी के द्वारा जिले की स्वास्थ्य संस्थाओं के संबंध में जानकारी ली।