छत्तीसगढ़

जिले में धान खरीदी की तैयारी पूरी

  • कलेक्टर ने धान खरीदी के लिए समुचित व्यवस्था करने के दिए निर्देश
  • जिले के 23 धान उपार्जन केन्द्रों में होगी धान खरीदी
  • डाटा एण्ट्री आपरेटरों को धान खरीदी के लिए धान उपार्जन केन्द्रों में बनाया गया प्रभारी
  • किसानों को धान बिक्री में न हो परेशानी
    मोहला, अक्टूबर 2022। जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 के लिए धान खरीदी की पूरी तैयारी कर ली गई है। कलेक्टर श्री एस जयवर्धन ने धान खरीदी के लिए सभी धान उपार्जन केन्द्रों में पेयजल, छाव, कांटा-बांट, आर्द्रता मापी यंत्र, ड्रेनेज सहित अन्य समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसानों को धान की बिक्री में परेशानी न हो इसका ध्यान रखें।
    जिले के 23 धान उपार्जन केन्द्रों में 1 नवम्बर से धान खरीदी कार्य करने के लिए सहायक पंजीयक, सहकारी संस्थाएं, दुर्ग एवं नोडल अधिकारी जिला मोहला-मानपुर- अम्बागढ़ चौकी द्वारा खरीदी केन्द्रों में कार्यरत डाटा एन्ट्री ऑपरेटरों को धान खरीदी के लिए धान खरीदी प्रभारी के रूप में कार्य करने हेतु आदेशित किया गया है। सभी खरीदी केन्द्रों में फड़ की साफ-सफाई लगभग पूर्ण हो गई है। फेंसिंग का कार्य जारी है। सभी खरीदी केन्द्रों में कांटा – बाट का सत्यापन तथा नमी मापक यंत्र का कैलिब्रेशन करा लिया गया है। धान उपार्जन केन्द्रों में पर्याप्त संख्या में उपलब्ध है। मिलरों के द्वारा भी बारदाना खरीदी केन्द्रों में पहुंचना शीघ्र प्रारंभ हो जाएगा। जिले के 6 राईस मिलरों के द्वारा कस्टम मिलिंग हेतु आवेदन कर दिया गया है। जिले में बाहरी धान के आवक पर रोक लगाने हेतु 3 चेक पोस्ट बनाए गए हैं। कृषकों को धान विक्रय में किसी प्रकार की समस्या न आए इस हेतु जिला प्रशासन के द्वारा निरंतर कार्य किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *