राजनांदगांव, नवम्बर 2022। मुख्यमंत्री मितान योजना के संबंध में मितान श्री विनय साहू ने स्कूल के बच्चों को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मितान योजना नागरिकों के लिए उपयोगी है। इस योजना के माध्यम से आवश्यक प्रमाण पत्र की घर पहुंच सेवाएं शासन द्वारा दी जा रही है। उन्होंने बताया कि सभी नागरिकों विशेषत: बुजुर्गों, दिव्यांगों एवं निरक्षरों को घर बैठे आसानी से 100 प्रकार की सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही है। मुख्यमंत्री मितान योजना के तहत नागरिकों को मूल निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण-पत्र, आय प्रमाण-पत्र, दस्तावेज की नकल, गैर-डिजिटाइज्ड (भूमि रिकॉर्ड आदि की प्रति), मृत्यु प्रमाण-पत्र, विवाह पंजीकरण और प्रमाण-पत्र, जन्म प्रमाण-पत्र, दुकान और स्थापना पंजीकरण, जन्म प्रमाण-पत्र सुधार, मृत्यु प्रमाण-पत्र सुधार, विवाह प्रमाण-पत्र सुधार आदि नागरिक सेवाएं दी जा रही हैं।
संबंधित खबरें
स्वच्छता दीदियों के मानदेय में होगी बढ़ोतरी
दुर्ग, सितम्बर 2023/कलेक्टर श्री पुष्पेन्द्र कुमार मीणा की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला पंचायत से संबंधित स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत ग्राम पंचायत स्तर में स्व सहायता समूह की दीदियों द्वारा किए जा रहे डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन की जानकारी ली।कलेक्टर ने सभी ग्राम पंचायतों में हो रहे डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन की जानकारी […]
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि कार्यक्रम का आयोजन
सुकमा, अक्टूबर 2024/sns/आज देश के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा, महाराष्ट्र से किसानों को डीबीटी के माध्यम से पी.एम. किसान सम्मान निधि की 18वी. किश्त की राशि 9.4 करोड़ लाभार्थी किसानों के खाते में कुल राशि करीब 20 हजार करोड़ रूपए का स्थानान्तरण किया। सुकमा जिले के लगभग 19,931 लाभार्थी किसानों के खाते में […]
संभागायुक्त श्री राठौर ने कबीरधाम जिले का किया आकस्मिक निरीक्षण
संभागायुक्त श्री राठौर ने कबीरधाम जिले का किया आकस्मिक निरीक्षण संभाग आयुक्त मेडिकल कॉलेज की तैयारियों, अस्पताल की व्यवस्थाओं और जनमन योजना के कार्यों की ली समीक्षा संभागायुक्त श्री सत्यनारायण राठौर ने जिला अस्पताल का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं और आधारभूत संरचना की वस्तुस्थिति का लिया जायजा संभागायुक्त श्री राठौर ने भर्ती मरीजों से संवाद […]