कवर्धा, नवंबर 2022। कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे के निर्देशानुसार किशोर न्याय (बालकों की देखरेख एवं संरक्षण) अधिनियम 2021 एवं आदर्श नियम 2022 के तहत गठित निरीक्षण समिति द्वारा जिले में संचालित बाल देखरेख संस्था शासकीय बाल गृह एवं विशेषीकृत दत्तक ग्रहण अभिकरण का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर श्री इन्द्रजीत बर्मन और समिति के सदस्यों ने संस्था में निवासरत बच्चों व कर्मचारियों से चर्चा कर किशोर न्याय (बालकों की देखरेख एवं संरक्षण) अधिनियम 2021 एवं आदर्श नियम 2022 तथा शासन से प्राप्त निर्देयशों का कड़ाई से पालन करने निर्देश दिया गया। निरीक्षण के दौरान श्री सी. एल. भूआर्य जिला महिला बाल विकास अधिकारी, श्री सत्यनारायण राठौर जिला बाल संरक्षण अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग, श्री बी.एल. राज जिला स्वास्थ्य अधिकारी, डॉ विनोद चंद्रवंशी मानसिक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, श्रीमती लता सोनी सदस्य किशोर न्याय बोर्ड, श्री विश्वनाथ साहू, श्री राजेन्द्र बारले सदस्य बाल कल्याण समिति, कु. क्रांन्ति साहू संरक्षण अधिकार संस्थागत जिला बाल संरक्षण इकाई, श्रीमती विवेका हैरिस अधीक्षक, श्री रितेश तम्बोली बाल कल्याण अधिकारी शासकीय बाल गृह एवं विशेषीकृत दत्तक ग्रहण अभिकरण के कर्मचारी उपस्थित थे।
संबंधित खबरें
बोन कैंसर और किडनी की बीमारी से जूझ रही गरीब महिला के बेटे ने मितान को किया फोन और महज 4 घंटे के भीतर अस्पताल पहुंचाया गया राशन कार्ड
अब आयुष्मान कार्ड के जरिये हो सकेगा निशुल्क इलाज रायपुर 2 जून 2023 । बोन कैंसर और किडनी की बीमारी से जूझ रही एक गरीब महिला को मुख्यमंत्री मितान योजना से बड़ा सहारा मिला है । मितान द्वारा गंभीर रूप से बीमार महिला को मात्र 4 घंटे के अंदर अस्पताल में राशन कार्ड बनवाकर […]
कचकोबा की रामचन्द्र मानस मण्डली बनी जिला स्तरीय रामायण पाठ प्रतियोगिता की विजेता, 50 हजार रुपये का मिला पुरस्कार
रायगढ़, 4 अप्रैल 2022/ छत्तीसगढ़ शासन संस्कृति विभाग के दिशा-निर्देशन में आज सांस्कृतिक भवन ऑडिटोरियम पंजरी प्लांट, रायगढ़ में जिला स्तरीय रामायण मण्डली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें सभी विकासखण्ड स्तरीय विजेता मंडलियां शामिल हुई। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में विकासखण्ड तमनार के कचकोबा की श्री रामचंद्र मानस मण्डली विजेता बनी। उन्हें पुरस्कार स्वरूप 50 […]
महिला क्रिकेट प्रतियोगिता : जोश और जुनून के साथ महिलाएं उत्तरी मैदान में, चार दिवसीय प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ
कोरबा मार्च 2022/ अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा महिला क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। चार दिवसीय इस प्रतियोगिता का कोरबा शहर स्थित सीएसईबी फुटबाल ग्राउंड में आज शानदार आगाज हुआ। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शिवकला कंवर की मुख्य आतिथ्य में महिला क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। इस अवसर […]