मुंगेली, दिसंबर 2022// कलेक्टर श्री राहुल देव के निर्देशानुसार जिले के सभी तहसीलों के विभिन्न ग्रामों में 28 नवम्बर से राजस्व शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें राजस्व अमलों द्वारा शिविर में प्राप्त प्रकरणों का मौके पर ही निराकरण कर आमजनों को राहत पहुॅचाई जा रही है। संयुक्त कलेक्टर श्रीमती मेनका प्रधान ने बताया कि 30 नवंबर को तहसील पथरिया के 05 ग्राम पंचायतों, तहसील लोरमी के 06 ग्राम पंचायतों और तहसील मुंगेली के 07 ग्राम पंचायतों व नगर पालिका क्षेत्र का 01 में राजस्व शिविर का आयोजन किया गया। जहाॅ फौती, नामांतरण, सीमांकन, किसान-किताब, धान खरीदी से संबंधित रकबा संशोधन, आय, जाति, निवास, आर.बी.सी. 6-4, डिजिटल हस्ताक्षर, अभिलेख में त्रुटि सुधार आदि के 373 प्रकरण प्राप्त हुए जिसमें से 331 प्रकरण का मौके पर ही निराकरण किया गया।
संबंधित खबरें
*राहुल के रेस्क्यु केे लिये खोदे गड्ढे को पाटा गया*
जांजगीर-चाम्पा , जून 2022/ कलेक्टर श्री जितेंद्र कुमार शुक्ला के निर्देश पर ग्राम पिहरीद में राहुल साहू के रेस्क्यु के लिए खोदे गए गड्ढे को दिन-रात मेहनत कर पाट दिया गया है। जांजगीर -चाम्पा जिले के अंतर्गत मालखरौदा ब्लॉक के ग्राम पिहरीद में 11 वर्षीय बालक राहुल साहू अपने घर के पीछे खुले हुए बोरवेल […]
कलेक्टर ने किया सुरीघाट स्थित नशामुक्ति केंद्र का अवलोकन
मुंगेली, सितम्बर 2023// कलेक्टर श्री राहुल देव ने आज समाज कल्याण विभाग के तत्वाधान में छत्तीसगढ़ शबरी सेवा संस्थान के द्वारा संचालित एकीकृत पुनर्वास केन्द्र (नशामुक्ति) लोरमी रोड, सुरीघाट मुंगेली का अवलोकन किया। उन्होने केंद्र के संचालक से नशामुक्त हेतु किये जा रहे प्रयास, परामर्श ईलाज, भोजन आवास आदि सुविधा की जानकारी ली तथा संधारित […]
लोक सुनवाई का आयोजन 27 सितम्बर को
बिलासपुर 21 अगस्त 2023/मस्तूरी ब्लॉक के सीपत में स्थापित मेसर्स एनटीपीसी लिमिटेड में प्रस्तावित सीपत अल्ट्रा सुपर क्रिटिकल टेक्नोलॉजी डेमोन्स्ट्रेशन प्रोजेक्ट को पर्यावरणीय स्वीकृति के लिए 27 सितम्बर 2023 को लोक सुनवाई का आयोजन किया गया है। ये लोक सुनवाई उक्त तिथि को शासकीय मदनलाल शुक्ल महाविद्यालय, सीपत के खेल मैदान में दोपहर 12 बजे […]