राजनांदगांव, दिसम्बर 2022। दाऊ श्री वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय, दुर्ग के अंतर्गत संचालित वेटनरी पॉलीटेक्निक राजनांदगांव, महासमुंद, सूरजपूर, जगदलपुर के डिप्लोमा इन एनिमल हसबेंन्ड्री एवं मात्स्यिकी पॉलीटेक्निक धमधा दुर्ग में डिप्लोमा इन फिशरीस सांइस पाठ्यक्रम के प्रथम वर्ष में शैक्षणिक सत्र 2022-23 के रिक्त सीटों के लिए प्रवेश प्रारंभ है। कक्षा बारहवीं बायोलॉजी संकाय भौतिकी, रसायन एवं जीव विज्ञान विषय से उत्तीर्ण विद्यार्थी आवेदन 13 दिसम्बर 2022 तक कर सकते हैं। प्रवेश प्रक्रिया उक्त संकाय के छात्रों की मेरिट के आधार पर की जाएगी। पात्रता रखने वाले विद्यार्थी 13 दिसम्बर 2022 मध्य रात्रि 11.59 बजे तक पंजीयन विश्वविद्यालय के वेबसाइट www.cgkv.ac.in एवं http://cgkvmis.cg.nic.in पर ऑनलाईन पंजीयन करा सकते हैं। विस्तृत जानकारी हेतु विश्वविद्यालय वेबसाईट www.cgkv.ac.in पर उपलब्ध है।
संबंधित खबरें
प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन 21 अक्टूबर को
जगदलपुर, अक्टूबर 2022/ आड़ावाल स्थित जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र में 21 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जाएगा। इस प्लेसमेंट कैम्प के माध्यम से एयरटेल पेमेंट बैंक रायपुर हेतु रूरल बैंकिंग मित्र के 15 पदों पर भर्ती की जाएगी। प्लेसमेंट कैम्प में न्यूनतम 12वीं […]
मुख्यमंत्री ने ‘‘हर घर तिरंगा’’ अभियान का किया शुभारंभ,मुख्यमंत्री निवास “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम” से गूंजा उठा
स्वतंत्रता सप्ताह के दौरान 9 से 15 अगस्त तक आयोजित होगी तिरंगा यात्राएं, तिरंगा रैलियां, तिरंगा मैराथन स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मानित किया जाएगा देश भक्ति संगीत पर तिरंगा कॉन्सटर््स का होगा आयोजन कार्यक्रमों के दौरान तिरंगा प्रतिज्ञा भी ली जाएगी
त्रिस्तरीय आम एवं उप निर्वाचन 2021 के लिए रिटर्निंग ऑफिसर एवं सहायक रिटर्निंग ऑफिसर पंचायत नियुक्त
राजनांदगांव/ दिसम्बर 2021। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने त्रिस्तरीय आम एवं उप निर्वाचन 2021 के लिए रिटर्निंग ऑफिसर एवं सहायक रिटर्निंग ऑफिसर पंचायत नियुक्त किया है। रिटर्निंग ऑफिसर पंचायत राजनांदगांव द्वारा 1 अतिरिक्त सहायक रिटर्निंग ऑफिसर पंचायत राजनांदगांव के रूप में नायब तहसीलदार श्री चितेश देवांगन को नियुक्त किया है। […]