छत्तीसगढ़

विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2023

मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों की हुई बैठक
रायगढ़, दिसम्बर 2022/ अपर कलेक्टर श्री राजीव कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में आज विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2023 के संबंध में जिले के समस्त मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों की बैठक आयोजित हुई। अपर कलेक्टर श्री पाण्डेय ने बैठक में उपस्थित सभी राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों को बताया कि जिले में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2023 के दौरान 9 नवम्बर 2022 से 8 दिसम्बर 2022 तक मतदाता सूची में नाम जोडऩे हेतु 36042 फार्म-6, मतदाता सूची से नाम विलोपन करने के लिए 22125 फार्म-7 तथा मतदाता सूची में संशोधन के लिए 6627 फार्म-8 प्राप्त हुए है। आयोग के निर्धारित कार्यक्रम अनुसार 26 दिसम्बर 2022 तक निराकरण किया जाना है। पुनरीक्षण के दौरान प्राप्त समस्त प्राप्त फार्म 6, 7 एवं 8 का निराकरण विधानसभावार शीघ्रता से किया जा रहा है। आयोग के निर्धारित तिथि तक फार्मो का निराकरण कर लिया जाएगा। दावा/आपत्तियों (फार्म 6, 7, 8) के निराकरण के पश्चात फोटोयुक्त मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 5 जनवरी 2023 गुरूवार को विधानसभा क्षेत्रवार सभी मतदात केन्द्रों में किया जाएगा तथा अंतिम प्रकाशित फोटोयुक्त मतदाता सूची की विधानसभावार एक-एक सेट जिले के सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों को नि:शुल्क प्रदान किया जाएगा। इसके अतिरिक्त फोटोरहित मतदाता सूची की पीडीएफ सीडी भी सभी राजनैतिक दलों को प्रदान किया जाएगा।
बैठक में भारतीय जनता पार्टी से श्री ज्ञानेश्वर सिंह गौतम, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी से श्री राजेन्द्र पाण्डेय, बहुजन समाज पार्टी से श्री इन्नोसेन्ट कुजूर, संयुक्त कलेक्टर श्री डी.आर.रात्रे उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *