दुर्ग 23 दिसंबर 2022/ आंगनबाड़ी में सहायिका एवं कार्यकर्ता की नियुक्ति हेतु बाल विकास परियोजना अंतर्गत शहरी क्षेत्र में 13 आ.बा. कार्यकर्ता एवं 21 आ.बा सहायिका की नियुक्ति की जानी है। नियुक्ति हेतु आवेदन 26 दिसंबर 2022 से 9 जनवरी 2030 तक बाल विकास परियोजना कार्यालय दुर्ग में पांच बिल्डिंग, बाल संरक्षण गृह परिसर, महिला एवं बाल विकास, दुर्ग में सीधे अथवा पंजीकृत डाक के माध्यम से कार्यालय समय 11रू00 से 5रू00 बजे तक जमा कर सकते है। आवेदिका की आयु 18 से 44 वर्ष के मध्य तथा सेवा की अधिकतम आयु 62 वर्ष होगी व वार्ड की स्थाई निवासी होनी चाहिए। अर्हता रखने वाले इच्छुक आवेदक पद हेतु आवेदन कर सकते है।
संबंधित खबरें
कलेक्टर-एसपी ने स्ट्रांग रूम का आकस्मिक निरीक्षण कर तैयारियों का लिया जायजा,अधिकारियों को समय सीमा में कार्य करने के दिए निर्देश
ईवीएम वेयर हाउस सहित विभिन्न अनुवीक्षण इकाइयों का भी किया अवलोकन बलौदाबाजार,28 मार्च 2024/लोकसभा चुनाव के तैयारियों का जायजा लेने कलेक्टर के एल चौहान एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार जिला मुख्यालय स्थित मंडी परिसर में स्ट्रांग रूम पहुंचे। उन्होंने संबधित अधिकारियों को समय सीमा के भीतर ही कार्य करने के निर्देश दिए है। इस […]
मुख्य सचिव श्री जैन ने की कोरोना नियंत्रण एवं धान खरीदी की समीक्षा
जगदलपुर, जनवरी 2022/ मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन ने आज कोरोना नियंत्रण तथा धान खरीदी की समीक्षा वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से की। समीक्षा बैठक में जगदलपुर के एनआईसी कक्ष से कमिश्नर श्री जीआर चुरेन्द्र, कलेक्टर श्री रजत बंसल, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री ऋचा प्रकाश चैधरी, स्वास्थ्य विभाग की नोडल अधिकारी सुश्री […]