दुर्ग 23 दिसंबर 2022/ आंगनबाड़ी में सहायिका एवं कार्यकर्ता की नियुक्ति हेतु बाल विकास परियोजना अंतर्गत शहरी क्षेत्र में 13 आ.बा. कार्यकर्ता एवं 21 आ.बा सहायिका की नियुक्ति की जानी है। नियुक्ति हेतु आवेदन 26 दिसंबर 2022 से 9 जनवरी 2023 तक बाल विकास परियोजना कार्यालय दुर्ग में पांच बिल्डिंग, बाल संरक्षण गृह परिसर, महिला एवं बाल विकास, दुर्ग में सीधे अथवा पंजीकृत डाक के माध्यम से कार्यालय समय 11:00 से 5:00 बजे तक जमा कर सकते है। आवेदिका की आयु 18 से 44 वर्ष के मध्य तथा सेवा की अधिकतम आयु 62 वर्ष होगी व वार्ड की स्थाई निवासी होनी चाहिए। अर्हता रखने वाले इच्छुक आवेदक पद हेतु आवेदन कर सकते है।
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना से अब तक 33.21 लाख
से ज्यादा लोगों का निःशुल्क इलाजरायपुर, नवम्बर 2022/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने ऐसी परिकल्पना की थी कि स्लम बस्तियों में निवासरत लोगों का इलाज उनके घर पर ही हो। इसी उद्देश्य के साथ लागू की गई मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना के माध्यम से अब तक 33 लाख से ज्यादा लोगों का इलाज मोबाइल […]
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने भिलाई नगर विधानसभा क्षेत्र में 33.83 करोड़ रुपए के निर्माण कार्याे का किया लोकार्पण और भूमिपूजन
रायपुर. 8 अप्रैल 2023. मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज भिलाई नगर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित भेंट-मुलाकात में क्षेत्रवासियों को 33 करोड़ 83 लाख रुपए के विकास कार्याे की सौगात दी। इनमें तीन करोड़ 82 लाख रूपए के विकास कार्यों का लोकार्पण और 30 करोड़ रुपए से अधिक के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन शामिल हैं। […]