अम्बिकापुर 27 दिसम्बर 2022/ कलेक्टर श्री कुंदन कुमार के द्वारा सामान्य पुस्तक परिपत्र भाग-2 के अनुक्रमांक-04 के नियम-8 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिले के लिये स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है।
जारी आदेशानुसार ढोल ग्यारस (करमा) 25 सितंबर 2023, दशहरा (महानवमी) 23 दिसंबर 2023 तथा दीपावली का दूसरा दिन (गोवर्धन पूजा) 13 नवंबर 2023 को स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है।