सुकमा, जनवरी 2023/ जिले में संचालित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय पावारास, कोण्टा, छिन्दगढ़, दोरनापाल, कुकानार, एवं तोंगपाल के शैक्षिक एवं गैर शैक्षिक पदों पर भर्ती के लिए अंतिम मेरिट सूची जारी कर दी गई है। जिसका अवलोकन जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के सूचना पटल और जिले की आधिकारिक वेबसाइट www.sukma.gov.in पर किया जा सकता है। विदित है कि 5 नवंबर 2022 को कम्प्यूटर शिक्षक का साक्षात्कार, भृत्य-चौकीदार के लिए जांच परीक्षा और 20 जनवरी 2023 को व्याख्याता, शिक्षक, सहायक शिक्षक के पदों के लिए साक्षात्कार का आयोजन स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय पावारास सुकमा में किया गया था।
संबंधित खबरें
एचएमपीव्ही (ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस) रोग के रोकथाम एवं बचाव के उपाय
जांजगीर-चांपा फरवरी 2025/sns/ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि जिला अस्पताल की ओपीडी में आने वाले एवं आईपीडी में भर्ती सभी आई.एल.आई. (इन्फ्लूएंजा जैसी बीमारी) एवं एसएआरआई (गंभीर तीव्र श्वसन संबंधी बीमारी) के प्रकरणों की दैनिक निगरानी जिला सर्विलेंस इकाई आईडीएसपी शाखा द्वारा किया जा रहा हैं। समय-समय पर शासन से […]
कांगेर घाटी नेशनल पार्क में विद्यार्थियों के लिए शैक्षणिक भ्रमण ’’आमचो रान आमचो जीवना’’ की शुरुआत
जगदलपुर 26 दिसंबर 2023/ जिले के अन्तर्गत स्थित कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान जैवविधता घने जंगलों के साथ-साथ यहां पाये जाने वाले लाईम स्टोन की गुफाओं, अनुपम प्राकृतिक सौंदर्य, तीरथगढ़ जलप्रपात एवं स्थानीय आदिवासी संस्कृति के लिए जाना जाता है।छत्तीसगढ़ का राजकीय पक्षी पहाड़ी मैना के रहवास के साथ यहां दुर्लभ प्रजातियां जैसे माऊस डियर, जंगली […]
जिला कलेक्टोरेट में अधिकारियों द्वारा दी गई भावभीनी विदाई
मुंगेली 14 जनवरी 2022// राज्य शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार जिला पंचायत मुंगेली मेें पदस्थ जिला पंचायत के मुख्य कार्य पालन अधिकारी श्री रोहित व्यास का स्थानांतरण मुख्य कार्य पालन अधिकारी जिला पंचायत बस्तर होने पर जिला कलेक्ट्रोरेट के मनियारी सभा कक्ष में आज विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिला कलेक्ट्रोरेट स्थित मनियारी […]