आर.बी.सी. 6-4 के तहत
धमतरी 30 जनवरी 2023/ प्राकृतिक आपदा से मृत जिले के तीन लोगों के परिजन को कलेक्टर श्री ऋतुराज रघुवंशी ने आर.बी.सी. 6-4 के तहत चार-चार लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत किए हैं। इनमें कुरूद तहसील के ग्राम गाड़ाडीह की श्रीमती गया बाई को आर.बी.सी. 6-4 के तहत चार लाख रूपये स्वीकृत किया गया है। दरअसल उनके पुत्र श्री गोकुल सिंह की आग से जलने की वजह से 31 जनवरी 2022 को मृत्यु हो गई। इसी तरह भखारा तहसील के ग्राम डोमा के श्री देवेन्द्र कुमार यादव की 18 मई 2022 को तालाब में डूबने से हो गई। इसके मद्देनजर उनकी पत्नी श्रीमती लालिमा यादव को आरबीसी 6-4 के तहत चार लाख रूपये आर्थिक सहायता स्वीकृत किया गया। मगरलोड के तहसील के श्री छम्मनलाल निषाद पिता को आर.बी.सी. 6-4 के तहत चार लाख रूपये आर्थिक सहायता स्वीकृत किया गया। दरअसल उनके पुत्र श्री खुमेन्द्र निषाद की 08 जुलाई 2022 को सर्प के काटने की वजह से मृत्यु हो गई।