कोरबा, फरवरी 2023/कामकाजी महिलाओं के लिए निर्मित सखी निवास छात्रावास के संचालन के लिए अभिरूचि का प्रस्ताव आमंत्रित किया गया है। छात्रावास संचालन के लिए अभिरूचि का प्रस्ताव इच्छुक एनजीओ, महिला स्वसहायता समूह या पंजीकृत महिला संगठनों से 20 मार्च 2023 दोपहर 03 बजे तक आमंत्रित किया गया है। प्रस्ताव स्पीड पोस्ट, रजिस्टर पोस्ट या व्यक्तिगत माध्यम से कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग कलेक्टोरेट परिसर कोरबा के पते पर स्वीकार किए जाएंगे। अभिरूचि का प्रस्ताव आवेदन का प्रारूप कोरबा जिले के वेबसाइट पर अपलोड किया गया है। जिसका अवलोकन किया जा सकता है। अभिरूचि हेतु प्रस्तावित कार्य विवरण, अभिरूचि प्रस्ताव एवं शर्तें जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास विभाग कार्यालय में आवेदन प्रस्तुत कर प्रति आवेदन 500 रूपए शुल्क सामाजिक सुरक्षा एवं कल्याण मद में चालान जमा कर आवेदन प्राप्त किया जा सकता है। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग कोरबा ने बताया कि आवेदन पत्र 17 मार्च 2023 शाम 05 बजे तक प्राप्त किया जा सकता है। आवेदन पत्र मुहर बंद लिफाफा में 20 मार्च दोपहर 03 बजे तक जमा करना होगा। मुहर बंद लिफाफा 20 मार्च 2023 को शाम साढ़े 04 बजे खोली जाएगी।
संबंधित खबरें
प्री.बी.एड. प्रवेश परीक्षा में 7,693 एवं प्री.डी.एल.एड. में 5,100 परीक्षार्थी होंगे शामिल
महासमुंद , जून 2022/ छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल रायपुर द्वारा प्री.बी.एड. तथा प्री.डी.एल.एड. प्रवेश परीक्षा रविवार 12 जून 2022 को दो पालियों में आयोजित की गई है। प्रथम पाली में प्री.बी.एड. प्रवेश परीक्षा पूर्वाह्न 10ः00 बजे से दोपहर 12ः15 बजे तक एवं द्वितीय पाली में प्री.डी.एल.एड. की प्रवेश परीक्षा अपराह्न 02ः00 बजे से शाम 04ः15 […]
आईआईटी भिलाई की यात्रा में सीसीएलटी मील का पत्थर साबित होगा- राज्यपाल श्री डेका राज्यपाल श्री डेका ने आईआईटी भिलाई में संस्कृति, भाषा और परम्परा केंद्र का किया शुभारंभ
दुर्ग, दिसंबर 2024/sns/ छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री रमेन डेका ने कहा है कि आईआईटी भिलाई की यात्रा में संस्कृति भाषा और परम्परा केंद्र महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा। इस केंद्र की स्थापना आदिवासी समुदायों की सांस्कृतिक विरासत और ज्ञान, लुप्तप्राय भाषाओं और सतत विकास पर अनुसंधान को बढ़ावा देने के लिए उत्कृष्टता के लिए […]
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के लिए आवेदन अब 12 जनवरी तक
अम्बिकापुर 30 दिसम्बर 2022/ एकीकृत बाल विकास परियोजना अधिकारी ने बताया है कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका पद पर भर्ती हेतु पूर्व निर्धारित तिथि में संशोधित कर अब 29 दिसम्बर 2022 से 12 जनवरी 2023 तक आवेदन आमंत्रित किया गया है।आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 3 पद, मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 1 पद एवं सहायिका के 20 […]