*समर्थन मूल्य पर 91 हजार मीट्रिक टन से अधिक धान की हुई थी खरीदी*
गौरेला पेंड्रा मरवाही, फरवरी 2023/ खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में जिले में समर्थन मूल्य पर 91 हजार 014 मीट्रिक टन धान खरीदी की हुई थी, जो निर्धारित लक्ष्य से 13 हजार मीट्रिक टन अधिक है। खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में धान उपार्जन के लिए 19 केंद्र बनाए गए थे। इसमें नया धान उपार्जन केंद्र जोगीसार शामिल है।कलेक्टर श्रीमती प्रियंका ऋषि महोबिया के मार्गदर्शन में सभी 19 उपार्जन केंद्रों से मिलरों द्वारा शत प्रतिशत धान का उठाव पूर्ण कर लिया गया है। धान बेचने वाले 16 हजार 129 किसानों को 185 करोड़ 69 लाख रूपए का आनलाइन भुगतान उनके खाते में किया गया। जिला विपरण अधिकारी श्री रमेश लहरे ने बताया कि धान उपार्जन केंद्र धनौली में 1242 किसानों से 7 हजार 318.84 मीट्रिक टन, लालपुर में 1212 किसानों से 6 हजार 781.20 मीट्रिक टन, लरकेनी में 1338 किसानों से 8 हजार 333.84 मीट्रिक टन, मेढुका में 1099 किसानों से 7 हजार 277.92 मीट्रिक टन, पेंड्रा में 1282 किसानों से 6 हजार 442.64 मीट्रिक टन, सिवनी में 1268 किसानों से 7 हजार 385.32 मीट्रिक टन, नवागांव (पेंड्रा) में 935 किसानों से 5 हजार 518.44 मीट्रिक टन, भर्रीडांड में 1043 किसानों से 5 हजार 667.16 मीट्रिक टन, देवरीकला में 998 किसानों से 5 हजार 496.76 मीट्रिक टन धान खरीदी गई। इसी तरह धान उपार्जन केंद्र गौरेला में 752 किसानों से 3 हजार 835.40 मीट्रिक टन, तरईगांव में 655 किसानों से 4 हजार 406.40 मीट्रिक टन, मरवाही में 800 किसानों से 3 हजार 649 मीट्रिक टन, खोडरी में 746 किसानों से 3 हजार 947 मीट्रिक टन, बंसीताल में 581 किसानों से 3 हजार 339.72 मीट्रिक टन, परासी में 662 किसानों से 3 हजार 600.92 मीट्रिक टन, तेंदुमूंडा 500 किसानों से 2 हजार 365.32 मीट्रिक टन, कोडगार में 477 किसानों से 2 हजार 729.20 मीट्रिक टन, बस्ती मंे 275 किसानों से 1 हजार 355.52 मीट्रिक टन और धान उपार्जन केंद्र जोगीसार में 264 किसानों से 1 हजार 563.88 मीट्रिक टन धान खरीदी गई है।