मुंगेली 28 फरवरी 2023// अनुसूचित जाति, जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के छात्र-छात्राओं के पोस्ट मेट्रिक छात्रवृत्ति हेतु आनलाईन आवेदन में त्रुटि सुधार 10 मार्च तक किया जा सकता है। आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि वर्ष 2021-22 में पोस्ट मेट्रिक छात्रवृत्ति हेतु आनलाईन आवेदन एचटीटीपी पोस्टमेट्रिक स्कालरसीप डाॅट सीजी डाॅट एनआईसी डाॅट इन पर किया गया था। जिसमें विद्यार्थियों का गलत बैंक खाता नम्बर, गलत आई. एफ. एस. सी. कोड भरने तथा बैंक खाता अस्थाई रूप से बंद होने के कारण छात्रवृत्ति भुगतान असफल हो गया है। उन्होंने बताया कि छात्रवृत्ति के सफल भुगतान हेतु त्रुटि सुधार 10 मार्च तक किया जा सकता है।
संबंधित खबरें
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मिनी कार्यकर्ता एवं सहायिका के रिक्त पदों में भर्ती के लिए आवेदन एक जून से
कोरबा , मई 2022/एकीकृत बाल विकास परियोजना अंतर्गत पसान परियोजना के आंगनबाड़ी केन्द्रों में रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किया गया है। पसान परियोजना अंतर्गत कुल 15 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन एक जून 2022 से आमंत्रित किया गया है। आवेदन प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 10 जून 2022 निर्धारित […]
छूटे एवं नवीन आवेदनों की ऑनलाइन प्रविष्टि हेतु कार्ययोजना की गई जारी
धमतरी , जून 2022/ प्रदेश सरकार की महती ’राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना’ के तहत वित्तीय वर्ष 2022-23 की पहली किश्त की राशि 21 मई को पात्र हितग्राहियों के खाते में सीधे डीबीटी के जरिए अंतरित की गई। इसके बाद भी छूटे हुए पात्र हितग्राही एवं प्राप्त नवीन आवेदन के पंजीयन के […]
दिव्यांग तिलकधारी को मिलेगा मेट का काम व सोनामती को मोटराईज्ड ट्राइसिकल
अम्बिकापुर 22 फरवरी 2022/ जनदर्शन में अपनी समस्या लेकर पहुंचे दिव्यांग श्री तिलकधारी को मनरेगा में मेट का काम मिलेगा वहीं दिव्यांग सोनामती को मोटराईज्ड ट्राइसिकल मिलेगा। कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा व एसपी श्री अमित तुकाराम काम्बले ने मंगलवार को आयोजित जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनकर निराकरण के निर्देश अधिकारियों को दिए। जनदर्शन […]