छत्तीसगढ़

ग्राम खम्हरिया में कैच द रेन फेस 3 का किया गया आयोजन

कवर्धा, 28 फरवरी 2023। नेहरू युवा केंद्र, छत्तीसगढ़ (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार) के संयुक्त तत्वाधान एवं श्री सौरभ कुमार निषाद जिला युवा अधिकारी के कुशल मार्गदर्शन में कैच द रेन फेस 3 पंडरिया विकासखंड के ग्राम पंचायत खम्हरिया में किया गया। कार्यक्रम में जनपद पंचायत पंडरिया अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री सेवाराम कुर्रे, सरपंच ग्राम पंचायत खम्हरिया प्रियंका नरेंद्र निर्मलकर, कृष्णा चंद्राकर उपस्थित थे। कार्यक्रम में जल संरक्षण पर शपथ लिया गया और पानी को व्यर्थ न खोने का संदेश दिया गया। जिसमें पंडरिया ब्लॉक के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक कुलेश्वर निर्मलकर, लैनदास मोहले एवं पुरुषोत्तम निर्मलकर पूर्व राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक व युवा मंडल के सदस्य व ग्राम के युवा साथी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *