जगदलपुर, 02 मार्च 2023/ लम्पी स्किन रोग से बचाव और नियंत्रण हेतु पशुधन विकास विभाग कार्य किया जा रहा है। विभाग द्वारा जिला एवं विकासखण्ड स्तरीय रैपिड रिस्पॉन्स टीम गठित किया गया है। जिला बस्तर उड़ीसा राज्य की सीमा से जुडी है इसलिये जिले के सीमावर्ती ग्रामों में अन्य राज्यों से पशुओं के आवागमन पर नियंत्रण हेतु चेकपोस्ट स्थापित कर नियमित बार्डर चेकिंग का कार्य किया जा रहा है। समस्त विकासखण्ड स्तरीय पशु चिकित्सा अधिकारियों को अपने कार्य क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्रामों में कोटवार, सचिव, सरपंच एवं ग्रामीणों को उक्त बीमारी के संबंध में समझाईश देकर जागरूक करने हेतु निर्देशित किया गया है। कलेक्टर श्री चंदन कुमार के आदेशानुसार पशुओं के आवागमन, साप्ताहिक पशुबाजार, पशुमेला, पशु क्रय विक्रय पर आगामी आदेश तक रोक लगाया गया है। रोग प्रकोप की स्थिति को दृष्टीगत रखते हुए स्वस्थ पशुओं में प्रतिबंधात्मक टीकाकरण, प्रभावित पशुओ में उपचार एवं कीटनाशक दवा का छिड़काव का कार्य किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
आकस्मिक मृत्यु के 07 प्रकरणों में 28 लाख रुपए की सहायता राशि स्वीकृत,
जांजगीर-चांपा, सितंबर 2022/ कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने आकस्मिक आपदा में मृत्यु के 07 प्रकरणों में राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत चार-चार लाख रुपए के मान से कुल 28 लाख रुपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृति दी है।जिले की तहसील पामगढ़ के ग्राम खोरसी के श्री सुकलाल रोहिदास की पानी में […]
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता हेतु दो खिलाड़ियों का चयन
सुकमा, 08 अगस्त 2024/sns/- लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा संचालित शालेय क्रीड़ा फुटबॉल चयन प्रतियोगिता प्रिय दर्शनीय स्टेडियम जगदलपुर में 06 अगस्त को सम्पन्न हुआ। सहायक जिला खेल अधिकारी श्री कमल कोसरिया ने बताया कि शालेय क्रीड़ा फुटबॉल चयन प्रतियोगिता में सुकमा जिले के दो खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। जिसमें […]
*आरबीआई के पूर्व गवर्नर श्री रघुराम राजन सम्मेलन में पहुंचे। मुख्यमंत्री ने उनका स्वागत किया।*
आरबीआई के पूर्व गवर्नर श्री रघुराम राजन सम्मेलन में पहुंचे। मुख्यमंत्री ने उनका स्वागत किया।