मुंगेली, मार्च 2023// कलेक्टर श्री राहुल देव ने आज जिला कलेक्टोरेट प्रांगण से छत्तीसगढ़ सायकल यात्रा को झंडी दिखाकर रवाना किया। यह सायकल यात्रा छत्तीसगढ़ के सभी जिलों से गुजरते हुए नशामुक्ति, पर्यावरण संरक्षण और सायकल के उपयोग हेतु लोगों को जागरूक करेगी। इससे पहले कलेक्टर ने सहायक शिक्षक श्री संतोष गुप्ता का पुष्पाहार से स्वागत कर उनके सफल सायकल यात्रा के लिए शुभकामनाएं दी। कलेक्टर से चर्चा के दौरान श्री गुप्ता ने बताया कि वह पूरे छत्तीसगढ़ के सभी जिलों से होते हुए 02 हजार 540 किलोमीटर की यात्रा 18 दिन में पूरा करेंगे। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री तीर्थराज अग्रवाल, गणमान्य नागरिक श्री घनश्याम वर्मा, वरिष्ठ खेल अधिकारी श्री संजय पाल, जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती सविता राजपूत और शिक्षक उपस्थित थे।
संबंधित खबरें
गोठानों में बागवानी से आजीविका की राह हुई आसान
अम्बिकापुर / दिसम्बर 2021/ सरगुजा के गौठान अब केवल गोबर खरीदी और वर्मी कम्पोस्ट बनाने तक सीमित नहीं रह गए हैं, यहाँ की गौठानों में काम कर रही राष्ट्रीय आजीविका मिशन से जुड़ी हुई स्व सहायता समूह की महिलाआें ने जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में उद्यान विभाग से जुड़कर बागवानी में नज़ीर प्रस्तुत करने का […]
विधानसभा प्रश्नों के उत्तर निर्धारित समयसीमा में शासन को प्रेषित करने एवं उसकी सतत मॉनटरिंग हेतु नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त
अम्बिकापुर 02 जुलाई 2024/sns/- छत्तीसगढ़ के षष्ठम् विधानसभा का तृतीत सत्र 22 जुलाई से 26 जुलाई 2024 तक आहूत किया गया है। इस दौरान निर्धारित प्रश्नोत्तर काल के लिए प्राप्त विधानसभा प्रश्नों के उत्तर को निर्धारित समयसीमा में शासन को प्रेषित करने एवं उसकी सतत मॉनिटरिंग हेतु नोडल अधिकारी एवं सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किए […]
माघी पुन्नी मेला हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त
धमतरी / जनवरी 2022 राजिम माघी पुन्नी मेला 2022 का आयोजन आगामी 16 फरवरी माघ पूर्णिमा से एक मार्च महाशिवरात्रि तक किया जाएगा। सम्पूर्ण माघी पुन्नी मेला कार्यक्रम के सुचारू संपादन एवं सभी विभागों से समन्वय के लिए कलेक्टर श्री पी.एस.एल्मा ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती प्रियंका महोबिया को नोडल अधिकारी नियुक्त किया […]