छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना: 75 जोड़े एक ही मंडप के नीचे दांपत्य सूत्र में बंधे

सामाजिक, धार्मिक रीति-रिवाज और उल्लासपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ विवाह समारोह विधानसभा अध्यक्ष, प्रभारी मंत्री, नेता प्रतिपक्ष सहित विभिन्न जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों ने नव दंपतियों को खुशहाल और सुखमय जीवन का दिया आशीर्वाद       जांजगीर चांपा 29 मार्च 2023/ मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत आज जिला मुख्यालय जांजगीर के हाईस्कूल मैदान में सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। योजना अंतर्गत आज 75 वर-वधू के जोड़े एक ही मंडप के नीचे दांपत्य सूत्र में बंधे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे राजस्व एवं आपदा प्रबंधन पुर्नावास, पंजीयन, स्टाम्प एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री जय सिंह अग्रवाल ने सभी वर-वधू को खुशहाल और सुखमय जीवन का आशीर्वाद दिया। सामूहिक विवाह कार्यक्रम सामाजिक, धार्मिक रीति रिवाज और उल्लासपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने कहा कि राज्य के किसान, मजदूर, गरीब परिवार सहित अन्य जरूरतमंद लोगों की शादी की चिंता को दूर करने के लिए राज्य शासन द्वारा मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना संचालित किया जा रहा है। जिसका लाभ सभी जरूरतमंद लोगों को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा जरूरतमंदो को ज्यादा से ज्यादा लाभान्वित करने के लिए नरवा, गरवा, घुरवा और बाड़ी योजना, राजीव गांधी न्याय योजना, रीपा जैसे विभिन्न योजना सहित वर्तमान में प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान खरीदी करने की घोषणा भी की गई है। उन्होंने कहा कि विवाह कार्यक्रम में दहेज लेना और दहेज देना दोनो ही समाजिक बुराई है। विधानसभा अध्यक्ष ने सभी दांपत्य जोड़ो के खुशहाल संपन्नता और बेहतर भविष्य की प्रार्थाना करते हुए उपहार भी  भेंट किए। आज आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 75 जोड़ो में पामगढ़ परियोजना के एक दिव्यागं जोड़े सोनु कुमार रात्रे और नीलम तान्डे का विवाह सहित नवागढ़ परियोजना के पास्टर किशन और निकिता के एक ईसाही धर्म के जोड़े का विवाह उनके धर्म एवं ईच्छानुसार उनके धार्मिक रीति रिवाज में किया गया।
     राजस्व एवं आपदा प्रबंधन पुर्नावास, पंजीयन, स्टाम्प एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री जय सिंह अग्रवाल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि यह बहुत ही खुशी की बात है कि आज जिले में सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया है जिसमें सामाजिक, धार्मिक रीति-रिवाज का पालन करते हुए सामूहिक विवाह संपन्न कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत 25 हजार रुपए के स्थान पर 50 हजार रुपए दिए जाने की घोषणा की गई है जिसका लाभ आने वाले समय में जरूरतमंद लोगो को मिलेगा। उन्होंने सभी जोड़ो को विवाह के बंधन में बधने की बधाई व शुभकामनाएं देते हुए उपहार भी भेंट किए। इसके साथ ही विधानसभा नेता प्रतिपक्ष और विधायक श्री नारायण प्रसाद चंदेल ने भी वर-वधु के सुखमय जीवन की कामना करते हुए उपहार भी भेंट किये। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अपर कलेक्टर श्री एस पी वैद्य ने कहा कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के परिवारजन के लिए एक वरदान है। इस योजना के तहत 25 हजार रुपए की अर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। आज जिले के सभी 5 विकासखंड से कुल 75 वर-वधु के जोड़े सामूहिक विवाह में शामिल हुए हैं। उन्होंने सभी जोड़ो के सुखमय जीवन की कामना की है।
      शासन द्वारा वित्तीय वर्ष 2019-20 से मुख्यमंत्री कन्या विवाह अंतर्गत प्रति कन्या राशि रूपये 25,000 का व्यय का मापदंड निर्धारित किया गया है। विवाह आयोजन व्यवस्था एवं परिवहन पर कुल व्यय 5000 रुपए, उपहार सामग्री पर व्यय 19,000 रूपये, वधु को चेक के माध्यम से 1000 रूपये सहित कुल 25,000 रुपए निर्धारित किया गया है। इस वित्तीय वर्ष में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत सहयोग राशि को 25 हजार रूपये से बढ़ाकर 50 हजार रुपए करने की घोषण की गई है।  मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का मुख्य उद्देश्य छत्तीसगढ़ के आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की कन्याओं के विवाह के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना है। इस योजना के माध्यम से शासन द्वारा 25 हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है ताकि कन्याओं का विवाह सुव्यवस्थित करवाया जा सके। इसके अलावा मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का उद्देश्य सादगीपूर्ण विवाह को बढ़ावा देना, सामाजिक स्थिति में सुधार लाना तथा विवाह में दहेज के लेनदेन का रोकथाम करना भी है।
विधानसभा अध्यक्ष, प्रभारी मंत्री, वर-वधु, जनप्रतिनिधियों सहित सभी ने बाल विवाह रोके जाने ली शपथ –
     हाई स्कूल मैदान जांजगीर में आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष, प्रभारी मंत्री, वर-वधु, जनप्रतिनिधियों सहित उपस्थित सभी लोगो ने 18 वर्ष से कम उम्र की लड़की और 21 वर्ष से कम उम्र के लड़के की शादी नहीं कराने, बाल विवाह में सम्मिलित न होने और बाल विवाह होता देखे जाने पर इसकी रोकथाम के लिए शासन प्रशासन का सहयोग करने दहेज का लेन-देन न करने तथा सड़क जैसी परिस्थितियों में पाए जाने वाले बच्चों के पुनर्वास के लिए हरसंभव प्रयास करने की शपथ ली।
छत्तीसगढ़ महिला कोष के तहत स्वसहायता समूहों को 2 लाख का हुआ चेक वितरण –
     मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत आज आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष और प्रभारी मंत्री द्वारा छत्तीसगढ़ महिला कोष के अंतर्गत सेनेटरी नैपकिन व्यवसाय के लिए भारती स्व सहायता समूह पेंड्री को 1 लाख रुपए, सब्जी व्यवसाय के लिए हरियाली स्व सहायता समूह करनौद को 50 हजार रुपए और शारदा स्व सहायता समूह सिवनी (च) को 50 हजार रुपए का चेक वितरण किया गया।
75 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में – 
       आज आयोजित सामूहिक कार्यक्रम में परियोजना बलौदा से 15 जोड़े, अकलतरा से 15 जोड़े, पामगढ़ से 10 जोड़े, नवागढ़ से 15 जोड़े तथा बम्हनीडीह और जांजगीर से 10-10 जोड़ो का विवाह कराया गया है।
विधानसभा अध्यक्ष और प्रभारी मंत्री ने पोषण पखवाड़ा रथ को दिखाई हरी झंडी –
      जिले में सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजन के अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष, प्रभारी मंत्री सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने पोषण पखवाड़ा रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उल्लेखनीय है कि संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा वर्ष 2023 को अंतरराष्ट्रीय मोटा अनाज वर्ष घोषित किया गया है तथा जिले के समस्त परियोजना  में पोषण पखवाड़ा का आयोजन 20 फरवरी से 3 अपै्रल तक किया जा रहा है। उक्त कार्यक्रम में भी पोषण पखवाड़ा का आयोजन कर किशोरी बालिका, गर्भवती महिलाओं एवं शिशुवती महिलाओं हेतु मिलेट्स (मोटे अनाज ज्वार बाजरा कोदो कुटकी) श्री अन्न जो आयरन का स्त्रोत है जो माता एवं बच्चे के बेहतर विकास में कारगर है के सबंध में विस्तृत जानकारी भी प्रदान किया गया।
     इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष विधानसभा एवं विधायक श्री नारायण प्रसाद चंदेल, छत्तीसगढ़ राज्य शाकम्भरी बोर्ड अध्यक्ष श्री रामकुमार पटेल, अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती यनिता यशवंत चन्द्रा, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद जांजगीर नैला श्री भगवानदास गढ़वाल, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद चांपा श्री जय थवाईत, उपाध्यक्ष जिला पंचायत श्री राघवेन्द्र प्रताप सिंह, सदस्य रोजगार गारंटी परिषद श्रीमती शेषराज हरवंश, सदस्य बाल संरक्षण आयोग श्रीमती पुष्पा पाटले, सदस्य, अनुसूचित जाति आयोग छ.ग. श्री रमेश पैगवार, सदस्य उर्दू अकादमी श्री गुलाबुद्दीन खान, सदस्य श्रम कल्याण बोर्ड श्री हरप्रसाद साहू, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्री पुष्पेन्द्र प्रताप सिंह, नैला मंडी अध्यक्ष श्री ब्यासनारायण कश्यप, पूर्व विधायक श्री मोतीलाल देवांगन, श्री दिनेश शर्मा, श्री राघवेन्द्र कुमार सिंह, इंजीनियर रवि पांडेय, श्री गुलजार सिंह, महिला बाल विकास समिति श्रीमती कुसुम कमलकिशोर साव, इंजिनियर प्रदीप पाटले सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *