कवर्धा, 13 अप्रैल 2023। कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित जन चौपाल में जिले के नागरिकों से भेंटकर उनकी समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुनी। कलेक्टर ने एक-एककर जन चौपाल कार्यक्रम में पहुंचे आमजनों से उनकी समस्यों से संबंधित आवेदन प्राप्त किए एवं निराकरण के लिए आधिकारियों को निर्देशित किए। जन चौपाल कार्यक्रम में आज ग्राम सैगोना निवासी विभा श्रीवासतव ने रोजगार पंजीयन की त्रुटी के संबंध में आवदेन दिया। कलेक्टर ने गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारी को जांच कर कार्यवाही करने निर्देशित किया। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर डॉ. मोनिका कौड़ौ, दिप्ती गौते, डिप्टी कलेक्टर श्री संदीप ठाकुर सहित संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री आबादी पट्टा से पट्टाधारियों को मिलने लगा भूमि का मालिकाना हक-मंत्री श्री अकबर
कैबिनेट मंत्री श्री अकबर ने नगर पंचायत पिपरिया के 12 हितग्राहियों को मुख्यमंत्री आबादी पट्टा वितरण किया कवर्धा, 16 जून 2023। प्रदेश के वन,परिवहन, आवास, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर अपने एक दिवसीय प्रवास के दौरान ग्राम बिरकोना में नगर पंचायत पिपरिया के 12 हितग्राहियों को मुख्यमंत्री आबादी पट्टा वितरण किया। पट्टा […]
स्कूलों के बाद अब छत्तीसगढ़ में खुलेंगे स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम आदर्श महाविद्यालय
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का प्रदेश के छात्रों के हित में बड़ा फैसला प्रथम चरण में आगामी शैक्षणिक सत्र जून 2023 से राज्य के प्रमुख नगरों में कम से कम 10 इंग्लिश मीडियम कॉलेज खोले जाएंगे आगामी तीन साल में राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में इंग्लिश मीडियम कॉलेज खोले जाएंगे मुख्यमंत्री श्री बघेल ने […]
अग्निवीर भर्ती प्रशिक्षण कार्यक्रम
अग्निवीर देश की सुरक्षा एवं स्वाभिमान के प्रतीक: कलेक्टर कलेक्टर ने युवाओं की अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित करने भर्ती का व्यापक प्रचार-प्रसार करने किया प्रोत्साहित मुंगेली, जनवरी 2024// जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में आज भारतीय थलसेना और वायुसेना में अग्निवीर भर्ती प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भारतीय थल सेना और वायु सेवा में भर्ती […]