रायपुर, 16 अप्रैल 2023/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में पुष्टिमार्ग के संस्थापक महाप्रभु वल्लभाचार्य की जयंती के अवसर पर उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। उन्होंने कहा कि वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी को श्री वल्लभाचार्य जी का जन्म छत्तीसगढ़ के चंपारण में हुआ, जिससे उनका गहरा नाता यहां से बन गया। भक्तिकालीन श्रीकृष्ण भक्ति शाखा के अग्रणी वल्लभाचार्य जी श्रीनाथ जी के अनन्य भक्त थे। उन्होंने श्री कृष्ण के स्वरूप और लीलाओं का वर्णन करते हुए कई ग्रंथों की रचना की। उन्होंने पुष्टिमार्ग के रूप में श्रीकृष्ण के प्रेम और स्नेह से परिपूर्ण भक्ति मार्ग दिखाया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि वल्लभाचार्य जैसे महापुरूष के जन्म से छत्तीसगढ़ की धरा भी धन्य हुई है।
संबंधित खबरें
शांति समिति की बैठक आज
अम्बिकापुर , मई 2022/ आदर्श ग्राम तकिया मजार शरीफ में शांति पूर्वक उर्स मनाने की तैयारी हेतु कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा की अध्यक्षता में मंगलवार 17 मई को शाम 5 बजे कलेक्टोरेट सभाकक्ष में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया है। अपर कलेक्टर श्रीमती तनुजा सलाम ने सर्व सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों एवं […]
जिले में भव्य एवं गरिमामय ढंग से आयोजित होगा जिला स्तरीय राज्योत्सव समारोह
संसदीय सचिव श्री चंद्रदेव प्रसाद राय जिला स्तरीय राज्योत्सव कार्यक्रम के होंगे मुख्य अतिथिविभिन्न विभागों द्वारा शासन की उपलब्धियों, योजनाओं, विकास कार्यों की लगाई जाएगी प्रदर्शनी जांजगीर-चांपा, अक्टूबर 2022/ छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 1 नवंबर को कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा के दिशा-निर्देशन में जिला मुख्यालय के हाईस्कूल मैदान जांजगीर में […]
विद्युत दुर्घटनाओं से बचने खम्भे, लाईन एवं ट्रांसफार्मर के निकट न करें होलिका दहन
राजनांदगांव/कवर्धा, 16 मार्च 2022 – छत्तीसगढ़ स्टेट पाॅवर डिस्ट्रीब्यूषन कंपनी द्वारा होलिकोत्सव के पर्व को दृष्टिगत रखते हुये मैदानी अधिकारियों/कर्मचारियों से सहित आमनागरिकों को विषेष जागरूकता एवं सतर्कता बरतने की अपील की गई है। पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की आकस्मिक विद्युत दुर्घटना को नियंत्रित करने समूचित अमले के साथ षिकायत केन्द्रों में सम्पूर्ण […]