विश्व श्रमिक दिवस के अवसर पर बोड़ला विकासखंड के ग्राम सिल्हाटी के रीपा में कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने जनप्रतिनिधियों, जिला के अधिकारियों, ग्रामीणों और श्रमिकों के साथ सामूहिक रूप से छत्तीसगढ़िया संस्कृति का प्रमुख आहार बोरे–बासी खाकर श्रमिकों का मान बढ़ाया। इसके पहले कलेक्टर श्री महोबे ने सह-परिवार के साथ बोरे–बासी का आनंद लिया। कलेक्टर ने विश्व श्रमिक दिवस पर सभी श्रमिकों बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा श्रमिकों के सम्मान में पिछले वर्ष से बोरे–बासी दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। बोरे–बासी छत्तीसगढ़िया संस्कृति का प्रमुख स्थानीय आहार है। इसको सिर्फ श्रमिक ही नही आम नागरिक भी खा रहे हैंI उन्होंने कहा कि बोरे–बासी पोषक तत्वों से भरपूर है। अब इसमें मीलेट्स को भी शामिल किया गया है।
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने बस्तर और सरगुजा में आदिवासियों के उत्थान के लिए की कई महत्वपूर्ण घोषणाएं
विश्व आदिवासी दिवस बस्तर संभाग के सभी जिला मुख्यालयों में खोले जाएंगे बीएड और डीएड कॉलेज जगदलपुर में 100 करोड़ रूपए की राशि से बनेगा इंडोर स्टेडियम बस्तर के बादल की तर्ज पर सरगुजा में भी बनेगा जनजातीय सांस्कृतिक केन्द्र अंबिकापुर में खुलेगा शासकीय बीएड कॉलेज सरगुजा जिले में संचालित सभी 20 सीटर प्री मैट्रिक […]
हाट-बाजार बोदा में लगाई गई सूचना शिविर सह-छायाचित्र प्रदर्शनी
अम्बिकापुर, जनवरी 2023/ जनसंपर्क विभाग द्वारा बुधवार को जनपद पंचायत बतौली अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत बोदा के साप्ताहिक बाजार में सूचना शिविर सह छायाचित्र प्रदर्शनी लगाई गई। हाट-बाजार आये ग्रामीणों ने बड़ी संख्या प्रदर्शनी का अवलोकन किया और राज्य शासन की महत्वाकांक्षी एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की।ग्राम बोदा निवासी श्री शैलेन्द्र कुमार […]
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत 10 पदों की संविदा नियुक्ति हेतु निराकरण की सूची जारी
जांजगीर-चाम्पा 28 सितंबर 2022/ राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत 10 पदों की संविदा नियुक्ति हेतु जारी पात्र/अपात्र सूची एवं निरस्त सूची जारी किया गया था तथा 12 सितम्बर 2022 को शाम 5 बजे तक दावा आपत्ति प्राप्त किया गया। प्राप्त दावा-आपत्ति का निराकरण चयन समिति द्वारा किया गया है। निराकरण की सूची को जांजगीर-चांपा जिले के […]