बलौदाबाजार,9 मई 2023/प्राकृतिक आपदा से मृत 3 लोगों के निकट परिजनों के लिए 12 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। प्रत्येक व्यक्ति के लिए 4-4 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। कलेक्टर चंदन कुमार ने राजस्व पुस्तक परिपत्र की धारा 6-4 के तहत 8 मई 2023 को ये स्वीकृतियां प्रदान की हैं। जिला कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार लाभान्वित हितग्राहियों में केशव साहू पिता आजूराम साहू, निवासी ग्राम रोहांसी, तहसील पलारी, खगेश्वर साहू पिता केजूराम साहू, निवासी ग्राम बैजनाथ, तहसील कसडोल एवं श्यामलाल पिता सुधुराम कैवर्त्य, निवासी ग्राम सुनसुनिया, तहसील लवन शामिल हैं। हितग्राहियों के निकट परिजनों के आकाशीय बिजली गिरने, तालाब, नाला के पानी में डूबने से मौत हो गई थी। कलेक्टर ने संबंधित तहसीलदारों को आरटीजीएस के जरिये पीड़ित लोगों के खाते में राशि जमा करने के निर्देश दिये हैं।
संबंधित खबरें
शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय अकलतरी के शिक्षक को किया गया निलंबित
जांजगीर-चांपा 14 फरवरी 2023/ संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग बिलासपुर द्वारा जारी आदेशानुसार जिले के नवागढ़ विकासखंड के शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय अकलतरी में पदस्थ शिक्षक (एल बी) श्री धनीराम बंजारे को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियत्रंण, तथा अपील) 1966 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी जाजगीर के माध्यम से […]
उपजेल में निरुद्ध बंदियों के आयु सत्यापन हेतु विशेषज्ञ समिति द्वारा किया गया निरीक्षण
बलौदाबाजार,5 अक्टूबर 2023/ जिले में निरुद्ध बंदियों के आयु सत्यापन हेतु विशेषज्ञ समिति द्वारा जिला जेल बलौदाबाजार का निरीक्षण किया गया। विशेषज्ञ समिति के सदस्यों द्वारा जेल परिसर में निर्धारित बैरक में जाकर जेल में निरूद्ध 18 से 21 वर्ष के बंदियों से उनकी आयु, शिक्षा एवं स्वास्थ्य से संबंधित जानकारी ली गयी। सभी निरूद्धों […]
राष्ट्रीय किक बॉक्सिंग चैम्पियनशीप में जिले के खिलाडियों ने लहराया परचम
कलेक्टर ने किया खिलाड़ियांे का सम्मान 5 स्वर्ण और 2 रजत पदक हासिल कर बढ़ाया जिले का मानबिलासपुर, 24 अगस्त 2023/नेशनल किक बॉक्सिंग चैम्पियनशीप में जिले के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले और प्रदेश को गौरान्वित किया है। कोलकाता में आयोजित नेशनल चैम्पियनशीप में छत्तीसगढ़ की 50 सदस्यों की टीम […]