बलौदाबाजार,9 मई 2023/तेंदूपत्ता संग्रहण वर्ष 2023 जिला वनोपज सहकारी संघ मर्यादित बलौदाबाजार अंतर्गत कुल 24 प्राथमिक वनोपज सहकारी समितियाँ कार्यरत है। तेंदूपत्ता संग्रहण वर्ष 2023 में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा तेंदूपत्ता संग्रहण पारिश्रमिक दर 4हजार रू. प्रति मानक बोरा निर्धारित किया गया है। वर्ष 2023 में जिला यूनियन बलौदाबाजार को 23 हजार 800 मानक बोरा लक्ष्य आबंटित किया गया है। छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज सहकारी संघ मर्यादित रायपुर द्वारा अग्रिम में विक्रय किये गये 14 लाटों का संग्रहण लक्ष्य 22 हजार 100 मानक बोरा है। जिसमें कुल 199 तेंदूपत्ता फड़ सम्मिलित हैं, विभागीय रूप से संग्रहित होने वाले 02 लाटो का संग्रहण लक्ष्य 1हजार 700 मानक बोरा है। जिसमें कुल 37 फड़ सम्मिलित हैं। तेंदूपत्ता संग्रहण कार्य के संपादन हेतु तेंदूपत्ता फड़मुंशियों,फड़ अभिरक्षकों की नियुक्ति किया गया है।जिला वनोपज सहकारी संघ मर्यादित बलौदाबाजार अंतर्गत तेंदूपत्ता संग्रहण कार्य 7 मई से प्रारंभ किया जा चुका है। वर्ष 2023 तेदूपत्ता संग्रहण लक्ष्य की पूर्ति हेतु जोनल अधिकारी एवं पोषक अधिकारियों की नियुक्ति किया गया है। जिससे उच्च गुणवत्ता वाले तेंदूपत्ता का संग्रहण किया जा सके।
संबंधित खबरें
शनिवार-रविवार को अब हल्का पटवारी बस्ता लेकर आएंगे कलेक्टोरेट
कलेक्टर ने भू-अर्जन के प्रकरण तैयार करने संबंधित हल्का पटवारियों की लगाई ड्यूटी जिले के पांच सिंचाई योजनाओ के निर्माण के लिए 716 किसानों की 149.229 हेक्टेयर भूमि का होगा अधिग्रहण कवर्धा, जनवरी 2025/sns/कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने कबीरधाम जिले में पांच सिंचाई योजनाओं के निर्माण और नहर विस्तारीकरण के लिए आवश्यक भूमि अधिग्रहण प्रकरणों […]
‘‘हर घर दस्तक‘‘ की थीम पर टीकाकरण महाअभियान
जांजगीर-चांपा, दिसंबर, 2021/ जिले में टीकाकरण की रफ्तार बढ़ाने के लिए घर-घर दस्तक देकर और धान खरीदी केन्द्रों में कोरोना टीकाकरण किया जा रहा है। जिले में टीकाकरण के लिए पात्र 10 लाख 20 हजार 413 हितग्राहियों को कोविड का पहला टीका लगाया जा चुका है। वहीं 4 लाख 55 हजार 511 हितग्राहियों को दूसरा […]
गोधन न्याय योजना की मॉनिटरिंग के लिए संभाग स्तरीय समितियां गठित होंगी
संयुक्त संचालक कृषि होंगे संभाग स्तरीय समिति के समन्वयक रायपुर, 04 अगस्त 2022/गौठानों में गोधन न्याय योजना अंतर्गत गोबर की खरीदी तथा उससे जैविक खाद बनाने की प्रक्रिया की मॉनिटरिंग के लिए संभाग स्तरीय समितियां गठित किए जाने का आदेश विशेष सचिव कृषि एवं राज्य नोडल अधिकारी, गोधन न्याय योजना द्वारा जारी किया गया है। […]