गौरेला पेंड्रा मरवाही, 27 मई 2023/जनपद पंचायत मरवाही के ग्राम अंडी निवासी श्री मदन लाल नायक पक्का मकान का सपना पूरा होने पर बहुत खुश हैं। मदन लाल नायक पिता लामू नायक एक गरीब परिवार से हैं, उन्हें जब पता चला की उनका नाम प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पात्रता सूची में है, तो उनके खुशी का ठिकाना नही रहा, क्योकि इस योजना से उनके पक्का मकान बनाने का सपना जो पूरा होने वाला था। मदन लाल का कहना है कि वे बहुत ही गरीब परिवार से हैं। उनके घर की स्थिति भी खराब थी, सरकार ने उनकी स्थिति को समझा, जिससे पक्का घर बनाने का सपना पूरा हो पाया। मदन लाल ने आवास के निर्माण कार्य को पूरा कराने में सरकारी सहयोग ने के लिए राज्य सरकार को धन्यवाद दिया है
संबंधित खबरें
अकलतरा ब्लाक मुख्यालय में विकास फोटो प्रदर्शनी संपन्न
जांजगीर-चांपा, दिसंबर, 2021/ राज्य सरकार के सफल 3 साल का कार्यकाल पूरे होने के अवसर पर जनसंपर्क विभाग द्वारा आज जिले के अकलतरा विकासखंड मुख्यालय में विकास फोटो प्रदर्शनी आयोजित की गई। प्रदर्शनी स्थल पर गत 3 साल में छत्तीसगढ़ राज्य में हुए विकास कार्यों जनहितकारी योजनाओं और उपलब्धियों पर आधारित लघु फिल्म प्रोजेक्टर के […]
कॉल सेंटर में अब तक 1772 प्रकरण हुए निराकृत
मुंगेली 21 फरवरी 2023// जिला प्रशासन द्वारा संचालित काॅल सेंटर में आमजनों की समस्याओं एवं शिकायतों का त्वरित निराकरण किया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 04 जून से अब तक 1867 लोगों द्वारा काॅल सेंटर में अपनी समस्याओं एवं शिकायतों से संबंधित प्रकरण दर्ज कराई गई है। इनमें से 1772 प्रकरणों का निराकरण […]
त्रिस्तरीय पंचायती राज निर्वाचन 2025 के सफल क्रियान्वयन हेतु प्रशिक्षण आयोजितअम्बिकापुर
फरवरी 2025/sns/ कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विलास भोसकर के मार्गदर्शन में त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025 के तहत शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज अम्बिकापुर में आज मतदान दल अधिकारियों को द्वितीय प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का अवलोकन सामान्य प्रेक्षक श्री संतोष कुमार देवांगन द्वारा किया गया। इस दौरान जिला मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री […]